मेयोनीज की जगह ट्राई करें ये 3 बिना तेल के हेल्दी ऑप्शन, टेस्ट मिलेगा लाजवाब

Published : Sep 10, 2025, 01:05 PM IST
mayonnaise without oil

सार

Healthy Mayonnaise Option: ज्यादा तेल वाली मेयोनीज की जगह अब बनाएं हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन। काजू स्प्रेड, घर का बना ग्रीक योगर्ट और हंग कर्ड-एवोकाडो आपके बच्चों को स्वाद भी देंगे और सेहत भी बनाएंगे।

Mayonnaise option: खूब सारे तेल और दूध को मिलाकर बनाई जाने वाली मेयोनीज हर किसी को बहुत पसंद आती है। इसका इस्तेमाल ब्रेड स्प्रेड के साथ कई चीजों में किया जाता है। बच्चे से बहुत स्वाद लेकर मेयो खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा तेल होने के कारण मेयोनीज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। आप बच्चों के लिए मेयो के विकल्प के रूप में अन्य रेसिपी भी चुन सकते हैं। आइए जानते हैं मेयोनीज के विकल्प में किन बिना तेल की चीजों को इस्तेमाल किया जा सकता है।

काजू से बनाएं मेयो सा दिखने वाला स्प्रेड

एक ब्लेंडर जार में थोड़ा सा पनीर, थोड़ा काजू, एक लौंग, नींबू का रस, ऑरिगेनो, थोड़ी लाल मिर्च, नमक मिलाएं। क्रीमी टेक्सचर देने के लिए थोड़ा क्रीमी दूध भी मिला दें। अब इसे अच्छी तरीके से पेस्ट बना लें। प्रोटीन युक्त ये स्प्रेड जहां बिना तेल से तैयार हो जाता है वहीं इसे खाने से शरी को नुकसान भी नहीं पहुंचता। आप इसे ब्रेड में स्प्रेड करें या बर्गर में, बच्चों को खूब पसंद आएगा। 

और पढ़ें: बेबी दुआ के लिए दीपिका ने बनाया जो चॉकलेट केक, घर में बिना ओवन के आप भी कर सकते हैं तैयार

मेयोनीज की जगह ग्रीक योगर्ट करें इस्तेमाल

अगर आप मार्केट से ग्रीक योगर्ट खरीदेंगे तो बहुत महंगा पड़ेगा। घर में आसानी से मेयोनीज की जगह ग्रीक योगर्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीक योगर्ट तैयार करने के लिए आपको थोड़ा ग्रीक योगर्ट चाहिए होगा। दूध को गर्म करें और इसके बाद जब वह हल्का गुनगुना हो जाए, तो मिट्टी के बर्तन की तली पर ग्रीक योगर्ट लगाकर दूध डालें। अब इसे अच्छी तरीके से मिला लें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह तक ग्रीक योगर्ट तैयार हो जाएगा। मसलिन क्लोथ से छानकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें और एक कंटेनर में पैक करके रख लें। आप बच्चों को स्प्रेड के तौर पर ग्रीक योगर्ट दे सकती हैं।

हंग कर्ड एवोकाडो का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है तो आप सामान्य दही को मलमल के कपड़े में डालकर कुछ देर के लिए रख दें। उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा। अब दही में थोड़ा नमक, काली मिर्च, ओरिगेनो मिलाकर स्प्रेड तैयार करें। अपनी सुविधा के अनुसार आप एवोकाडो भी मिल सकते हैं।

और पढ़ें: Light Meal For Dinner: 6 टेस्टी वेजिटेबल डिश, जो 300 कैलोरी से भी है कम

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी