Healthy Meal Prepration: अगर आप बिजी शेड्यूल की वजह से हेल्दी खाना मिस कर रहे हैं, तो ये आसान फूड प्रिपरेशन टिप्स आपके लिए हैं। जानिए कैसे कम समय में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर जल्दी और हेल्दी बनाया जा सकता है।
Healthy Meal Prepratio In Hindi: बिजी होने के कारण कई लोग घर में खाना बनाने से कतराते हैं और बाहर का खाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना भले ही आसानी से मिल जाए लेकिन यह हेल्दी होगा? इसकी कोई गारंटी नहीं है। अगर आप बहुत बिजी हैं, तो भी घर में 10 मिनट के अंदर हेल्दी मील तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास टिप्स की मदद लेनी पड़ेगी। आइए जानते हैं कि वह कौन-से टिप्स हैं, जो आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर जल्दी तैयार करने में मदद करेंगी।
बिजी लोगों के लिए फूड प्रिपरेशन आइडिया
घर में बना ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर आपको दिनभर एनर्जी देता है और शरीर मेंटेन रहता है। अगर आप बहुत बिजी रहते हैं, तो सुबह नाश्ते से लेकर डिनर के लिए कुछ ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं।
भाप में पका हुआ पोहा और अंकुरित बीज: आप सुबह जल्दबाजी में पोहे को भिगोकर हल्दी, नमक और शक्कर मिलाकर भाप में पकने के लिए रख दें। एक पैकेट में भुनी हुई पीनट्स और भुजिया रखे। गरम पोहा निकाले और खाएं। आप रात में ही चना, मूंग या अन्य बीज भिगोकर सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं।
कॉर्नफ्लेक्स मिल्क का कॉम्बिनेशन: सुबह जल्दी जाना है, तो खाली पेट ना निकलें। आप दूध में कॉर्नफ्लेक्स और स्वादानुसार शक्कर मिलाकर खा सकते हैं। यह ब्रेकफास्ट न सिर्फ आपको दिन भर एनर्जेटिक महसूस कराएगा बल्कि लंबे समय तक पेट भरा लगेगा।
लंच में बनाएं वेजीटेबल खिचड़ी- लंच के लिए दाल, चावल और सब्जी, रोटी बनाते हैं, तो उसमें बहुत ज्यादा समय लगेगा। दाल, चावल और विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खिचड़ी तैयार करें। किसी दिन बाजरे की खिचड़ी, वेजिटेबल दलिया भी बना सकते हैं। साथ में दही या बटरमिल्क पीना न भूलें।
डिनर में बनाएं वीट पास्ता- डिनर जल्दी बनाना है, तो आप सुबह के बचे हुए खाने का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अगर दाल बच गई है, तो उसे आटे में मिलाकर परांठा बना लें या फिर पहले से उबले पास्ते में कुछ सब्जियों मिलाकर हेल्थी डिश तैयार करें। आप साथ में किनोवा सलाद भी खा सकती हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
अगर आप जल्दी खाना बनाना चाहती हैं, तो किचन में सभी चीजों को एक ही स्थान पर रखें ताकि उन्हें ढूंढने में समय बर्बाद ना हो।
अगर आप पहले से ही खाने की प्रिपरेशन कर लेंगी, तो खाना जल्दी तैयार होगा। कुछ चीज जैसे कि एक कंटेनर में हमेशा भुना हुआ रवा रखें।
आपके फ्रिज में उबली हुई आलू और कुछ सब्जी जरूर होनी चाहिए ताकि आप उसे तुरंत पराठा या सैंडविच तैयार कर सके।
भुनी हुई मूंगफली, हरी धनिया की चटनी, जिंजर-गार्लिक पेस्ट ऐसी चीज हैं, जो आपके फ्रिज में होनी चाहिए। इन्हें तैयार करने में समय लगता है। अगर आप पहले से ही कुछ तैयारी कर लेंगे, तो खाना बनाना काफी आसान हो जाएगा।
हफ्ते में एक या दो दिन खाना बाहर से खाएं और बाकी दिनों के लिए थोड़ी बहुत तैयारी करके रखें ताकि खाना जल्दी तैयार हो जाए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.