
How to remove stickiness from lady finger: बच्चों-बढ़ों सभी को भिंडी खाने का बहुत शौक होता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब हम भिंडी बनाते हैं तो उसे काटते समय यह जेल जैसी चीज रिलीज करती है, जिससे पूरी भिंडी चिपचिपी हो जाती है और वह स्वाद भी नहीं आता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का एक ऐसा नुस्खा (Non-sticky bhindi recipe) जिसकी मदद से आप एकदम खिली-खिली क्रिस्पी भिंडी बना सकते हैं और इसकी चिपचिपाहट को भी दूर कर सकते हैं।
भिंडी की चिपचिपाहट को कैसे दूर करें (Pankaj Bhadouria bhindi hack)
इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो उन्होंने बताया कि भिंडी को काटते समय अगर वह चिपचिपी हो जाती है, तो इससे कैसे बचा जाता है? सबसे पहले तो भिंडी को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें, क्योंकि भिंडी में अगर थोड़ा भी पानी रह जाता है, तो यह चिपचिपी होती है। भिंडी की चिपचिपाहट को दूर करने के लिए इसकी दही वाली सब्जी बनाने से पहले इसे दो टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे सरसों के तेल में स्टर फ्राई कर लें। इसे तेज आंच पर दो से तीन मिनट तक पकाएं और इसे निकाल कर रख लें। अब इसी कढ़ाई में तेल गर्म करें और इससे मजेदार दही वाली भिंडी की रेसिपी बना लें। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका-
दही भिंडी बनाने की सामग्री (Dahi bhindi recipe step by step)
250 ग्राम भिंडी
4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
2 प्याज
3-4 हरी मिर्च
2 इंच अदरक
8-10 लहसुन की कलियां
1 कप दही
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार नमक
½ छोटी चम्मच जीरा
½ छोटी चम्मच सौंफ
1 छोटी चम्मच धनिया के बीज
2 पके लाल टमाटर
सजावट के लिए धनिया पत्ता
ऐसे बनाएं बिना चिपचिपी दही भिंडी (How to cook bhindi without stickiness)
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.