
Hara Dhaniya ko taza kaise rakhen: हरा धनिया एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना डिश का स्वाद अधूरा लगता है। आलू की सब्जी हो या फिर पनीर की जब तक उसमें से हरे धनिये की खुशबू नहीं आया तो मजा नहीं आता है। लेकिन गर्मी के मौसम में धनिया अपना महंगा रंग दिखता है यानि इस मौसम में इसके दाम बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं इसकी हरी पत्तियां भी जल्द सूख जाती है। लेकिन एक कटेंट क्रिएटर ने बताया कि हरे धनिये को 2 हफ्ते तक फ्रेश कैसे रख सकते हैं वो भी बिना मेहनत के।
कटेंट क्रिएटर मुनीबा की मां के बताए ट्रिक में आपको दो डब्बे लेने होंगे। ऐसा डब्बा जो एक दूसरे के अंदर आसानी से आ जाए। छोटे वाले डिब्बे में आधा पानी भर लें। बाजार से ऐसा धनिया खरीदें जिसके जड़ हो। फिर धनिया पत्ती (coriander leaves) के जड़ को इसमें डुबोकर रखें। इसके साथ ही धनिया पत्ती पर पानी का स्प्रे करें। इसके बाद दूसरे डिब्बे को उल्टा करके धनिया पत्ती के ऊपर रखकर नीचे से ढक्कन लगा दें। इसके बाद फ्रीज में रख दें। जब जरूर हो तो डिब्बा खोलकर ग्रीन धनिया को निकाल लें। इस ट्रिक से धनिया पत्ती ना तो गलगी ना सूखेगी और ना ही इसकी खुशबू कम होगी। आप भी देखिए वीडियो-
एयरटाइट कंटेनर में धनिया पत्ती करें स्टोर
इसके अलावा आप धनिया को धोकर हवादार जगह पर सुखाएं। फिर इसे स्टोर करने के लिए एक एयरटाइट कंटेनर लें। इसके नीचे टीशू पेपर रखें। फिर धनिया पत्ती को इसमें रखें। फिर ऊपर से टीशू पेपर डालें। ऐसा करने से भी धनिया हरा रहता है और खुशबू भी बरकार रहती है।
धनिया पत्ती को फ्रीजर में करें स्टोर
इसके अलावा आप धनिया पत्ता को अच्छी तरह धो लें। फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। आइस क्यूब में इसे भर लें और फ्रीजर में स्टोर कर लें। ग्रेवी वाले डिश में एक क्यूब निकाले और डाल लें। इससे धनिए का टेस्ट और खुशबू दोनों आपके डिश में मिल जाएगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.