रसदार और मीठा निकलेगा खरबूजा, पहचान के लिए ट्राई करें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की हैक

Published : Apr 05, 2025, 01:53 PM IST
How To Choose Sweet Muskmelon

सार

How to pick sweet melon at market: गर्मियों में मीठा खरबूजा चाहिए? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के टिप्स से पहचानें पका और रसीला खरबूजा। सिरे की खुशबू, रंग और आवाज से जानें!

How To Choose Sweet Muskmelon: गर्मियों के मौसम में तरबूज और खरबूज खूब आता है। यह पानी से भरपूर होता है, जो बॉडी को हाइड्रेशन देता है और स्वाद के साथ ही सेहत में भी कमाल होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब हम बाजार से खरबूज खरीद कर लाते हैं, तो वह मीठा नहीं निकलता है और उसमें सूखापन भी होता है। इसमें वह स्वाद नहीं आता है। ऐसे में अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे हम मीठा और पका हुआ खरबूजा (tips to buy juicy and ripe melon) खरीद सकें? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ऐसी हैक्स जिसकी मदद से आप मीठा और पका हुआ खरबूजा खरीद सकते हैं।

पका खरबूज खरीदने की हैक्स (MasterChef Pankaj Bhadauriya muskmelon hack)

इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे आप पका हुआ खरबूजा खरीद सकते हैं, जो अंदर से मीठा भी हो। इसके लिए आपको खरीदते समय कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए आइए आपको बताते हैं-

 

 

खरबूजे के सिरे को देखकर करें पहचान : पका और मीठा खरबूजा खरीदने के लिए सबसे पहले इसकी स्टैंप को ध्यान से देखें। इसे सूंघकर देखें, अगर इसमें से फ्लोरल या फ्रूटी स्मेल आ रही है, तो खरबूजा पका हुआ है।

दबाकर चेक करें खरबूजा : खरबूजे का सिरा थोड़ा नरम होना चाहिए। आप उसे दबा कर देखें, अगर यह आसानी से अंदर जा रहा है तो समझ जाए कि खरबूजा पका हुआ है। लेकिन बहुत ज्यादा पिल-पिला या गला हुआ खरबूजा खरीदने से बचें।

छिलके के रंग से करें पहचान : खरबूजे के छिलके से भी आप इसके मीठे और पके होने की पहचान कर सकते हैं। अगर खरबूजा का रंग हल्का हरा है, तो यह कच्चा है। अगर यह पीला और गोल्डन ब्राउन कलर का है, तो समझ जाए कि खरबूजा पका हुआ है।

थप-थपाकर आवाज सुनें : खरबूजे को लेकर उसे हाथों से थपथपाएं। अगर इसमें भारी आवाज आए तो समझ जाए कि यह पका और रसदार है। अगर खटखट या खोखली आवाज आए तो समझे कि यह पका नहीं है।

खरबूजे की जलदार बनावट देखें : खरबूजे के ऊपर सतह पर एक जाली जैसी डिजाइन बनी होती है। अगर यह उभरी हुई, मोटी और साफ नजर आए तो समझ जाए कि फल पका हुआ है। अगर इसमें धारियां उभरी हुई ना हो, तो यह अभी भी कच्चा है। ऐसा खरबूजा खरीदने से बचें।

वजन से करें पहचान : खरबूजे में वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। ऐसे में हमेशा भारी खरबूजा खरीदना चाहिए, क्योंकि वह पका, रसदार और मीठा होता है। हल्के खरबूजे सूखे और कच्चे होते हैं।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश