रामनवमी पर राम जी को लगाएं केसरिया भोग, खुश होकर करेंगे हर मनोकामना पूर्ण!

Published : Apr 04, 2025, 05:13 PM IST
kesar panakam prasad for ramji

सार

Ram Navami Special Sweet Recipes for Ramji: रामनवमी पर भगवान राम को केसर पनाकम और केसरी भात का भोग लगाएं। ये दोनों व्यंजन बनाने में आसान हैं और राम जी को बहुत प्रिय हैं।

भगवान राम के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। रामनवमी के दिन लो भगवान राम के प्रिय चीजों का भोग बनाकर उन्हें अर्पित करते हैं। वैसे तो लोग अपने घरों में कई तरह की मेवा-मिष्ठान राम जी के लिए बनाकर उन्हें अर्पित करती हैं। ऐसे में आज हम भी आपको भगवान राम के प्रिय दो भोग के बारे में बताएंगे जो खास रूप से रामनवमी पर भक्तों के द्वारा बनाकर उन्हें अर्पित किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको केसर पनाकम और केसरी भात की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप राम नवमी के दिन बनाकर राम जी को भोग लगा सकते हैं।

रामजी को लगाएं इन दो चीजों का भोग

1. केसर पनाकम रेसिपी

सामग्री:

  • पानी – 2 कप
  • गुड़ – 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – एक चुटकी
  • केसर के धागे – 5-6
  • तुलसी पत्ते – 4-5  

विधि:

  • सबसे पहले पानी में गुड़ मिलाकर पूरी तरह घोल लें।
  • अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर और काली मिर्च डालें।
  • केसर के धागों को हल्के गर्म पानी में भिगोकर इस मिश्रण में डालें।
  • तुलसी पत्ते डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • ठंडा करके भगवान को भोग लगाएं।

2. केसरी भात रेसिपी

सामग्री:

  • बासमती चावल – 1/2 कप (धोकर 15 मिनट भिगोएँ)
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • चीनी – 1/2 कप
  • पानी – 1 कप
  • केसर – 6-7 धागे (2 बड़े चम्मच गर्म दूध में भिगोएँ)
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • काजू, बादाम और किशमिश – स्वादानुसार (घी में हल्का भून लें)
  • पीला या केसरिया फूड कलर

विधि:

  • सबसे पहले घी गरम करके उसमें चावल डालें और 2-3 मिनट भूनें।
  • अब इसमें पानी डालें और धीमी आंच पर चावल पकाएं।
  • जब चावल आधे पक जाएं, तब चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब भीगे हुए केसर, फूड कलर (अगर डालना हो), इलायची पाउडर डालें।
  • अंत में भुने हुए Dry Fruits मिलाकर ढककर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • तैयार केसरी भात भगवान को भोग लगाएं और फिर परिवार संग प्रसाद में बांटें।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश