Mothers Day 2025: दिन को बनाएं यादगार, मां को बिना बताएं 15 मिनट में बनाएं केक, देखें Video

Published : May 11, 2025, 10:01 AM IST
Cake for mom

सार

How to make Cake at Home: इस मदर्स डे पर, अपनी माँ को स्पेशल फील कराने के लिए बनाएं बिना अंडे और ओवन के ये आसान और स्वादिष्ट केक। दूध, सिरका, आटा और कोको पाउडर जैसी सिंपल सामग्री से तैयार करें ये अनोखा केक।

Ghar par Kaise Banaen Cake: मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल 11 मई को ये खास दिन सेलिब्रेट किया जा रहा। अगर आप अपनी मां के लिए कुछ खास करने की सोच रहें हैं तो आप अपने हाथों से मां के लिए प्यारा सा केक बनाएं। जिसे देखकर आपकी मां बेहद खुश हो जाएंगी। तो चलिए शुरू करते हैं केक बनाना। इस खास दिन पर केक से बेहतर शायद ही कोई बेस्ट ऑपशन होगा। हां अगर आप ये सोच रहें कि बिना ओवन और बिना अंडे के केक कैसे बनाएं। तो इसका समाधान है। आज हम बिना अंडा और बिना ओवन के के बनाएंगे। आइए शुरू करें-

केक के लिए सामग्री

  • एक कप दूध
  • एक चम्मच सिरका
  • 4 चम्मच तेल
  • 8 चम्मच पिसी चीनी
  • एक कप आटा
  • 4 चम्मच कोको पाउडर
  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  • सजावट के लिए व्हिपिंग क्रीम और नुटेला

केक बनाने का तरीका

अगर आप आसान तरीके से केक बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक कटोरी में बताई गई सारी सामग्री डाल लें। अब व्हिस्क की मदद से तब तक मिलाएं जब तक यह चिकना और गांठ न हो जाए। अब पैन पर पार्चमेंट पेपर रखें और इस पर बैटर लगाकर पेस्ट फैलाएं। मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने के बाद इसे बोर्ड पर निकाल लें और पेपर हटा दें।

 

 

तैयार है स्वादिष्ट केक

अब केक को कटर की मदद से छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काट लें। हर स्लाइस पर व्हिप्ड क्रीम और नुटेला फैलाएँ और फिर उस पर केक का दूसरा टुकड़ा रखें। बचे हुए केक के टुकड़ों को क्रश कर लें। इसके बाद केक के चारों ओर व्हिप्ड क्रीम लगाएं। आखिर में इसे केक को सजाएं। आप चाहें तो इसे चॉकलेट से भी सजा सकते हैं। इस तरह आपको बिना अंडे का स्वादिष्ट केक मिलेगा।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका