Juice Without Juicer: बिना मिक्सर या जूसर के भी बनेगा फ्रेश जूस, अपनाएं 5 सिंपल हैक्स

Published : Feb 12, 2026, 01:58 PM IST
How to make juice without juicer and mixer grinder

सार

DIY Juice Without Blender: अगर आपके पास जूसर या मिक्सर ग्राइंडर नहीं है, तो भी आप घर पर आसानी से ताजा और हेल्दी जूस बना सकते हैं। खासकर हॉस्टल या पीजी में रहने वाले लोगों के लिए ये टिप्स बेहद काम के हैं।

Kitchen Hacks for Juice: अगर आप हॉस्टल या पीजी में रहते हैं और आपके पास जूस बनाने के लिए कोई जूसर या मिक्सर ग्राइंडर नहीं है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे टिप्स जिसे आप बिना जूसर या मिक्सर के आसानी से ताजा और हेल्दी जूस बना सकते हैं और रोज सुबह इसे पीकर अपनी हेल्थ को और बेहतर बना सकते हैं।

बिना जूसर के जूस बनाने का तरीका

कद्दूकस और छलनी का करें इस्तेमाल

गाजर, चुकंदर और सेब जैसे फलों का जूस बनाने के लिए आप कद्दूकस और छलनी की मदद से जूस निकाल सकते हैं। सबसे पहले फल और सब्जी को अच्छी तरह से धो लें, ग्रेटर की मदद से उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए मिश्रण को सूती कपड़े या फिर छलनी में डालें और हाथों से दबाकर इसका पूरा रस निकाल लें। चाहें तो ऊपर से स्वाद के लिए नींबू का रस और काला नमक डालकर इसका जूस पिएं।

और पढ़ें- चुकंदर जूस रेसिपी: वजन घटाने का असरदार तरीका

मथनी या बेलन से बनाएं जूस

टमाटर, अनार या तरबूज जैसे फलों का जूस निकालना मथनी और बेलन से भी पॉसिबल है। बस इन फलों को छोटे-छोटे पीस में काट लें। एक बर्तन में डालें, अब मथनी या बेलन से इसे मैश करें। इससे इसका पल्प निकल जाएगा। बस पल्प को छलनी से छानकर या ऐसे ही इसका जूस पिएं।

मिक्सिंग बाउल और फोर्क का करें इस्तेमाल

संतरा और मौसंबी जैसे फल का जूस निकालने के लिए आप मिक्सिंग बाउल और फोर्क का इस्तेमाल करें। फल को बीच से काटें। फोर्क को अंदर घुमाते हुए दबाएं। रस को बर्तन में निकालें। बीज अलग करें और जूस पिएं।

ये भी पढ़ें- हर बीमारी से लड़ने के लिए होता है एक खास जूस, जानें किसके लिए किस फल या सब्जी का रस होता है फायदेमंद

कपड़े से छान कर बनाएं जूस

पुदीना, धनिया या आंवला जैसी चीजों का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें काट लें, सिलबट्टे या खरल में इसे दरदरा पीस लें। अब इस पेस्ट को एक कपड़े में रखकर निचोड़ लें। इससे आपको साफ और शुद्ध जूस मिलेगा।

शेकिंग मेथड से बनाएं जूस

शेकिंग मेथड से आप डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं। आप एक बोतल या जार में नींबू का रस, पानी, शहद मिलाएं। ढक्कन बंद करें, अच्छे से हिलाएं और 1 मिनट में ही आपका शेकिंग मेथड से जूस या डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगा। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद