क्या कभी बनाया है मुरमुरा का पोहा, नोट कर लें रेसिपी और ब्रेकफास्ट में बनाएं मजेदार डिश

Published : Feb 20, 2025, 02:49 PM IST
Murmura-Poha-Recipe-In-Hindi

सार

पोहा नहीं है? कोई बात नहीं! मुरमुरा से बनाएं झटपट और हेल्दी पोहा। ५ मिनट में तैयार, स्वाद से भरपूर रेसिपी।

Murmura Poha Recipe In Hindi: इंदौरी डिश पोहा वर्ल्ड फेमस है। खासकर ब्रेकफास्ट में पोहा कई लोग खाते हैं, क्योंकि यह लाइट होता है और आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। लेकिन अगर आपके पास पोहा नहीं है और आपको उसी से मिलता जुलता कुछ लाइट और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो आज हम आपको बताते हैं मुरमुरा यानी कि फुली से कैसे आप मजेदार पोहा बना सकते हैं और हेल्दी और टेस्टी मील का लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए इस मुरमुरा पोहा की रेसिपी , जिससे आप इंस्टेंट 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

मुरमुरा पोहा की सामग्री

मुरमुरा - 2 कप

प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)

टमाटर - 1 छोटा (बारीक कटा हुआ) ऑप्शनल

भुनी मूंगफली - 2 बड़े चम्मच

राई - ½ छोटी चम्मच

करी पत्ते - 6-7

हल्दी पाउडर - ¼ छोटा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

तेल - 1 बड़ा चम्मच

ये भी पढ़ें- Weekend Snack Ideas: सिंपल पोहा से बनाएं एकदम नया-टेस्टी नाश्ता, जानें ये रेसिपी

 

 

ऐसे बनाएं मुरमुरा पोहा

  • मुरमुरा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले फुली या मुरमुरे को छलनी में डालकर अच्छी तरह से झाड़ लें ताकि एक्स्ट्रा धूल और टुकड़े हट जाएं।
  • अब इसे एक बड़े बर्तन में रखें और हल्का पानी छिड़ककर 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि मुरमुरा थोड़ा नरम हो जाए।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तो करी पत्ते और हरी मिर्च डालें। फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • चाहे तो इसमें टमाटर डालें और हल्का नरम होने तक पकाएं।
  • इसके बाद हल्दी और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें भिगोया हुआ मुरमुरा डालकर अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
  • अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें और मिलाएं।
  • गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
  • गरमा गरम कुरकुरा मुरमुरा पोहा सर्व करें।

और पढ़ें- झटपट नाश्ते की तलाश है? ट्राई करें पोहा बॉल्स रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका
कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी