How to make lachha paratha: अगर बच्चे घर में अलग-अलग पराठे खाने की डिमांड करते हैं और आप वही आलू के पराठे या तिकोना पराठा नहीं बनाना चाहती, तो आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप पंजाबी स्टाइल लच्छा पराठा बना सकती हैं।
लच्छा पराठा बनाने की टेक्निक सिंपल पराठे से काफी अलग होती है। इसका आटा, बेलने का तरीका और सेंकने की विधि इसे ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनाती है। आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप तरीका कि कैसे आप घर पर लच्छेदार पराठा बना सकते हैं।
लच्छा पराठा के लिए आटा गूंथने के लिए आधा कप गेहूं का आटा और आधा कप मैदा मिलाएं। आटा गूथते समय नामक, एक चम्मच तेल या घी जरूर डालें, इससे डो सॉफ्ट बनता है और लच्छे आसानी से निकलते हैं। इस डो कम से कम 20 से 30 मिनट तक रेस्ट दें।
35
बेलने और लेयर्स बनाने की टेक्निक
आटे की एक लोई लेकर बड़ी पतली रोटी में बेलें। इसके ऊपर घी या तेल लगाएं और सूखा आटा डस्ट करें। रोटी को साड़ी प्लीट्स की तरह छोटा-छोटा फोल्ड करें। इसके बाद इसे गोल घुमा कर एक लोई बनाएं। ऊपर से हल्का सा दबाए और फिर हल्के हाथों से बेलें, ध्यान रखें कि लच्छे की परतें ना दबें।
45
पराठा सेंकने की टेक्निक
लच्छा पराठा सेंकने के लिए तवे को मीडियम हॉट गर्म करें। इसके ऊपर सबसे पहले पराठा डालें। एक तरफ से हल्का सा सेंकने पर इसे पलटे और फिर घी या तेल लगाकर इसे गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
55
परते खोलना ना भूलें
पराठे को तवे से उतारते ही दोनों हाथों से इसे हल्का सा दबाकर मसले। इससे इसकी एक-एक लेयर आसानी से खुल जाएगी और पराठा लंबे समय तक सॉफ्ट बना रहेगा। ऊपर से बटर लगाकर दही और अचार के साथ लच्छा पराठा सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.