Panchamrit Recipe: रुद्राभिषेक के लिए कैसे बनाया जाता है सही पंचामृत, जानें 5 स्टेप रेसिपी

Published : Feb 26, 2025, 10:08 AM ISTUpdated : Feb 26, 2025, 03:48 PM IST
Panchamrit-recipe-for-Shivratri-2025

सार

Panchamrit recipe for Shivratri 2025: शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लिए पंचामृत बनाने की सही विधि जानें। दूध, दही, घी, शहद और चीनी का सही अनुपात और आसान स्टेप्स यहां देखें।

Perfect Measurement For Panchamrit: किसी भी पूजा पाठ के दौरान पंचामृत बनाने का विशेष महत्व होता है, जो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद के साथ बनाया जाता है। लेकिन इसका सही माप होना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसका वो महत्व और स्वाद नहीं होता है, जो होना चाहिए। खासकर शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के लिए जब आप पंचामृत (Panchamrit Banane ka sahi tarika) बनाए तो पंचामृत के लिए सही माप होना बहुत जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप पंचामृत बना सकते हैं, वह भी पांच आसान स्टेप्स में....

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पंचामृत बनाने की रेसिपी (Panchamrit Viral Recipe)

इंस्टाग्राम पर virajnaikrecipes नाम से बने पेज पर रुद्राभिषेक के लिए पंचामृत बनाने की विधि शेयर की गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे आप स्टेप बाय स्टेप सही माप से पंचामृत बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए-

दो चम्मच घी

1 चम्मच शहद

चार चम्मच शक्कर या मिश्री

8 चम्मच दही

16 चम्मच दूध

ये भी पढे़ं- महाशिवरात्रि पर कब और कैसे करें महादेव की पूजा? जानें विधि ...

 

 

ऐसे बनाएं पंचामृत (How to make Panchamrit)

  • पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में एक चम्मच घी लें।
  • इसमें चम्मच शहद मिलाएं।
  • चार चम्मच चीनी या मिश्री डालें।
  • फिर 8 चम्मच माप से दही डालें।
  • इसका डबल यानी कि 16 चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • ऊपर से इसमें गंगाजल डालें।
  • आपका शुद्ध और सात्विक पंचामृत तैयार है।
  • चाहे तो ऊपर से पंच मेवा (काजू, बादाम, किशमिश, छुआरा, नारियल का बूरा) डालकर इसे तैयार करें।
  • इस पंचामृत का इस्तेमाल आप रुद्राभिषेक में करने के साथ ही भोग के रूप में भी कर सकते हैं।

पंचामृत का महत्व (Importance of Panchamrit)

  • पंचामृत का इस्तेमाल भगवान शिव, विष्णु, गणेश और अन्य देवी-देवताओं के अभिषेक में किया जाता है।
  • इसे पूजा में उपयोग करने से पॉजिटिविटी बढ़ती है। पूजा के बाद इसे भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
  • पंचामृत में इस्तेमाल होने वाला दूध, दही, घी, शहद और शक्कर (या मिश्री) शरीर को एनर्जी देते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।

और पढे़ं- साबूदाना खिचड़ी-वड़ा छोड़ इस बार बनाएं व्रत स्पेशल Sabudana Momos

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

3 मिनट से कम में तैयार होगी ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, सद्गुरु ने बताया 4-5 घंटे तक नहीं लगेगी भूख
Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार