
Juicy Chicken Marination Tips: चिकन का अपना कोई फ्लेवर नहीं होता, इसलिए इसे बनाने से पहले मेरिनेशन करना बहुत जरूरी होता है। इससे चिकन में स्वाद आता है और ये सॉफ्ट, टेंडर और जूसी बनता है। लेकिन मेरिनेट करने का तरीका सही होना जरूरी है। अगर मेरिनेशन ठीक तरीके से नहीं होगा, तो चिकन सूखा या गीला और बेस्वाद लग सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चिकन को मेरिनेट करने का सही तरीका कि कैसे आपको चिकन जूसी सॉफ्ट और टेस्टी बनाना चाहिए...
चिकन को मेरिनेट करने से पहले चिकन को 2 से 3 बार अच्छी तरह से पानी से धो लें। इसके बाद इसका पूरा पानी निथार लें। अगर चिकन में जरा सा भी पानी रहेगा, तो मेरिनेशन ठीक से चिपकेगा नहीं। आप इसके लिए एक किचन टॉवल का इस्तेमाल करके चिकन को टैप करके सुखा सकते हैं।
और पढ़ें- इस तरह बनाएंगे तो चिकन से भी स्वादिष्ट बनेगा सरसों का साग, जीभ भूल जाएंगा नॉन-वेज का स्वाद
चिकन को मेरिनेट करने के लिए दो मेरिनेशन बनाना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप एक से दो चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच नमक डालकर चिकन को अच्छी तरह से मसाज करें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे चिकन की स्मेल चली जाती है और मीट टेंडर यानी कि सॉफ्ट हो जाता है।
चिकन का दूसरा मेरिनेशन बनाने के लिए आपको हंग कर्ड यानी कि दही के थक्के की जरूरत पड़ेगी। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। चाहे तो ऊपर से कसूरी मेथी और नींबू का रस भी डालें। इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा। तैयार मेरिनेशन को अच्छी तरह से मिलाकर चिकन में मिलाएं। इसे हाथों से अच्छी तरह से मसाज दें और इसे आधे से 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें। इससे मेरिनेशन का स्वाद अंदर तक चला जाता है।
ये भी पढ़ें- Fish Cleaning Hacks: मछली नहीं मारेगी गंध, कुकिंग से पहले 3 तरह से करें क्लीनिंग
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.