MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • इस तरह बनाएंगे तो चिकन से भी स्वादिष्ट बनेगा सरसों का साग, जीभ भूल जाएंगा नॉन-वेज का स्वाद

इस तरह बनाएंगे तो चिकन से भी स्वादिष्ट बनेगा सरसों का साग, जीभ भूल जाएंगा नॉन-वेज का स्वाद

फ़ूड डेस्क: सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मार्केट में आती हैं।  खासकर इस मौसम में कई तरह के साग अवेलेबल होते हैं जैसे कि मेथी, बथुआ और सरसों। इसमें से सरसों का साग पंजाब में काफी चाव से खाया जाता है। लेकिन कई लोग इसके फीके स्वाद की वजह से इसे नापसंद करते हैं। लेकिन औषधीय गुणों की वजह से इसे मज़बूरी में खाते हैं। इन्हीं लोगों की समस्या आज हम दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके से सरसों का साग बनाना सिखाएंगे, जिसके बाद आप इसे हर रोज खाना चाहेंगे। लहसुन और मिर्च के तड़के से इसका स्वाद चिकन से भी जबरदस्त हो जाएगा। तो स्वादिष्ट सरसों का साग बनाने के लिए आपको चाहिए... 500 ग्राम ताजा सरसों का साग8-10 लहसुन की कलियां2 सूखी लाल मिर्च1 चम्मच मोटी लाल मिर्च4 चुटकी हींगनमक स्वादानुसार2 बड़ा चम्मच ऑयलचिकन मसाला  

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 03 2021, 06:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

चिकन स्टाइल सरसों का साग बनाने के लिए साग को सबसे पहले अच्छे से धो लीजिये। इसके बाद इसे मोटा-मोटा तोड़ लीजिये। 

28

सरसों को धोने के बाद अब लहसुन को छील लीजिये। करीब 9 से 10 लहसुन को बारीक काट लीजिये। 

38

गैस पर मोटी तली की कड़ाही चढ़ाइये। इसमें तेल डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसमें बारीक कटे लहसुन को डाल दें। 

48

लहसुन डालने के बाद इसमें हींग मिलाएं। दोनों को अच्छे से भूनें। जब दोनों भून कए, तब इसमें लाल मिर्च तोड़कर डालें। 

58

लाल  मिर्च डालने के तुरंत बाद ही इसमें तोड़े गए साग को मिला दें। इसे दो मिनट तक हाइ फ्लेम पर भूनें। 

68

2 मिनट  बाद इसमें नमक मिला दें। अब 10 मिनट तक इसे बिना ढंके पकाना है।  बीच-बीच में इसे चलाते जाएं। 

78

10 मिनट बाद साग से पानी छूटना शुरू हो जाएगा। इसके बाद सरसों को ढंक कर पकाएं।  

88

बीच में ढक्कन हटाकर साग चलाते रहें। जब सरसों के डंठल गल जाएं, तब इसमें चिकन मसाला डाल दें। लीजिये तैयार है चिकन के टेस्ट का सरसों का साग। 


 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved