Microwave Oven Hacks: भारतीय रसोई में माइक्रोवेव का उपयोग केवल खाना गर्म करने तक सीमित नहीं है। जानिए आलू उबालने, लहसुन छीलने, आटा नरम करने और बिना तेल के चिप्स बनाने जैसे आसान हैक्स जो आपके किचन का काम आसान बना देंगे।
भारतीय घरों में माइक्रोवेव का इस्तेमाल अक्सर खाना गरम करने तक ही सीमित रहता है। लेकिन इसके कई और भी उपयोग हैं। जो काम आसान करने के साथ खाना बनाना भी आसान करता है। तो चलिए जानते हैं, माइक्रोवेव से जुड़े हैक्स के बारे में।
27
खाने के अलावा माइक्रोवेव का इस्तेमाल
आलू उबालने में अक्सर 10-15 मिनट का समय लगता है लेकिन आप माइक्रोवेव में भी आलू उबाल सकते हैं। इसके लिए आलू को फोर्क से छेदकर, ढककर 4 मिनट माइक्रोवेव करें। आलू उबल जाएंगे।
37
टाइट आटे को नरम कैसे करें
फ्रिज में रखा आटा अक्सर सख्त हो जाता है। इसे नरम होने में घंटों लग जाते हैं, हालांकि माइक्रोवेव ये काम मिनटों में कर सकता है। आटे को मात्र 30 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। देखेंगे आटा नरम हो जाएगा।
लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। ये खाने को टेस्टी बनाने के साथ महक भी कमाल का देता है लेकिन लहसुन छीलना आसान नहीं है। लहसुन छीलने के लिए चाकू का यूज किया जाता है लेकिन ये बहुत टाइमटेकिंग होता है। आप लहसुन छीलने के लिए 30 सेकंड माइक्रोवेव करें। इससे आराम से छिलके उतर जाएंगे।
57
बासी ब्रेड को ताजा करने का तरीका
एक दिन पुरानी ब्रेड अक्सर टाइट हो जाती है और इसे खाना मुश्किल। ऐसे में आप सूखी ब्रेड को पानी छिड़ककर 15 सेकंड माइक्रोवेव करें, ताज़ा हो जाएगी। इसे किसी भी तरह से खाया जा सकता है।
67
बिना तेल के चिप्स कैसे फ्राइ करें
तेल-मसाला हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। आप भी ऑयली फूड से हटकर चिप्स का मजा लेने चाहते हैं तो बिना तेल के चिप्स बनाने के लिए सब्ज़ी को काटकर, मसाला लगाकर 4 मिनट माइक्रोवेव करें।
77
पैक्ड फ़ूड को गरम करने की हैक्स
माइक्रोवेव में मग केक, ऑमलेट, जमा खाना पिघलाना, स्टीमिंग, चॉकलेट पिघलाना, पनीर नरम करना, पास्ता, चीज़ टोस्ट, सेब के चिप्स और पैक्ड फ़ूड गरम करना आसान है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.