
Viral Video:जब बात होती है कम्फर्ट फूड की, तो भारतीयों के दिल में सबसे पहला नाम आता है मैगी। चाहे आधी रात की भूख हो या ऑफिस से थक कर लौटने के बाद का स्नैक, मैगी सालों से हमारे दिल और पेट की पसंद रही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कोई इटालियन पहली बार मैगी खाए, तो उसका क्या रिएक्शन होगा?
इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इटालियन शख्स पहली बार मैगी खाता है नजर आ रहा है। मैगी की पहली बाइट लेने के बाद उसका रिएक्शन कुछ ऐसा था जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। हालांकि कुछ मैगी प्रेमी को उसका ये रिएक्शन पसंद नहीं आ रहा है।
इस वीडियो को Instagram पर एक कपल, सुरभि और डारियो ने शेयर किया है। @paneer.and.parmigiano पर शेयर किए गए वीडियो में सुरभि अपने इटालियन पार्टनर डारियो को घर की बनी मैगी सर्व करती हैं और फिर उसका पहला रिएक्शन रिकॉर्ड करती हैं। जैसे ही डारियो पहला निवाला मुंह में डालता है, वो गंभीरता से पूछता है, व्हाट इज दिस?
सुरभि जवाब देती हैं , इट इज लाइक स्पैगिटी।
लेकिन डारियो इससे संतुष्ट नहीं होता। वो कहता है कि मैं नहीं जानता कि मैं अपने मुंह में क्या खाया है। यह ऐसा है जैसे कोई चीज कुचली जा सकती है और उसमें कोई स्थिरता नहीं है। इसमें कोई टेक्सचर नहीं है, यह बस मेरे मुंह में पिघल रहा है। पास्ता पिघलता नहीं है।'
वीडियो के साथ सुरभि ने लिखा, 'हर कल्चरल एक्सचेंज सक्सेसफुल नहीं होता। मैंने Mr. P को मैगी ट्राय करवाई, पूरी उम्मीद थी कि वो इसे प्यार कर बैठेगा (क्योंकि बचपन की यादें!)। लेकिन nope… मैगी इटालियन टेस्ट में फेल हो गई।'
इस वीडियो को अबतक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा,'हा हा हा… भारत के बाहर कोई भी मैगी वाली फीलिंग नहीं समझ सकता!' एक ने कहा,'उसे नहीं पता, लेकिन उसने तो परफेक्ट मैगी का ही डिस्क्रिप्शन दे दिया। अब तो मुंह में पानी आ गया।' वहीं एक यूजर ने लिखा,'इतना क्रिटिकल क्यों हो रहा है भाई? बिना तुलना किए एन्जॉय तो कर!'
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.