
Tambuli summer recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए आप खीरे की ताम्बुली बनाकर ट्राई कर सकती हैं। ये स्वाद में लजीज होती है और पेट की समस्या से राहत भी पहुंचाती है। कर्नाटक में फेमस तांबुली गर्मी के महीने में स्वाद से खाई जाती है। अगर आप नैचुरल तरीके से पेट को ठंडक पहुंचाना चाहते हैं तो तांबुली ट्राई करके देख सकते हैं।
ताम्बुली थंपू शब्द से मिलकर बना है जिसका अर्थ ठंडक से है। आप दही की करी को पतला करके स्वादिष्ट करी तैयार कर सकते हैं। अगर शरीर को हाइड्रेट रखना है तो दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स का इस्तेमाल जरूर करें। प्रोबायोटिक्स पेट की समस्याओं को ठीक रखते हैं। आप पानी को करी में मिलाकर शरीर में डीहाइड्रेशन की समस्या को भी कम कर सकते हैं।
खीरे की ताम्बुली को न सिर्फ उबले हुए चावल बल्कि पापड़ के साथ भी खा सकते हैं। आप चाहे तो सिर्फ खीरा ताम्बुली का सेवन अकेले ही कर सकते हैं। कोशिश करें कि खीरा ताम्बुली के लिए ज्यादा खट्टा दही न लें। ज्यादा खट्टा दही आपका पेट भी खराब कर सकता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.