
दाल जल्दी बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं। कुछ लोग दाल पहले से ही पानी में भिगो लेते हैं तो कुछ लोग जल्दी दाल बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप केवल 10 मिनट के अंदर टेस्टी दाल बना सकते है जो चावल और रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगेगी। अब आपके मन में आ रहा होगा कि आखिर दाल इतनी जल्दी कैसे बन सकती है? आपको दाल के रूप में यहां पर एक मैजिक इंग्रीडिएंट लेना है जो जल्दी दाल बनाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं आखिर वो मैजिक इंग्रीडिएंट कौन-सा है।
10 मिनट में बिना कुकर के दाल बनाने के लिए आपको जो मैजिक इंग्रीडिएंट लेना है वह है बेसन। जी हां! चने की दाल के पाउडर को बेसन कहते हैं। आप अगर जल्दी दाल बनाना चाहती हैं तो चने की दाल लेने की बजाय आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से बिना कुकर के ही दाल जल्दी तैयार हो जाएगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.