
Press Se Paratha Jugaad: मिडिल ईस्ट में चल रही वॉर का असर भारत में भी नजर आ रहा है। एलपीजी सिलेंडर की कमी के चलते लोग इसके अल्टरनेटिव्स ढूंढ रहे हैं। कोई इंडक्शन ले रहा है, तो कोई नया नया जुगाड़ अपना कर खाना बनाने का ट्राई कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कपड़ों की प्रेस यानी कि स्त्री का इस्तेमाल करके पराठा बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। ये अनोखा तरीका लोगों के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है, आइए आपको भी दिखाते हैं यह वायरल वीडियो...
इंस्टाग्राम पर gun.2314 नाम से बने पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति पहले आटे की लोई से एक गोल रोटी बेलता है, फिर उसके ऊपर प्रेस रखकर इसे ट्रायंगल यानी कि तिकोना पराठा जैसा काट देता है। अब प्रेस को ऑन करके उसके नीचे पराठा रखता है। कुछ ही मिनट में पराठा एक तरफ से सिक जाता है। इसी तरह से वो दूसरी तरफ से पराठा सेंक कर इसके दोनों तरफ तेल लगाकर एक क्रिस्पी पराठा तैयार कर लेता है। सोशल मीडिया पर ये हैक तेजी से वायरल हो रही है और 22000 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
और पढ़ें- सांभर बनाते वक्त खत्म हो गई गैस, टेकी ने निकाला अनोखा जुगाड़-वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया पर इस वायरल जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बस यही देखना बाकी था। एक अन्य यूजर ने लिखा भाई बिजली का बिल बहुत ज्यादा आएगा। तो इसी तरह से कई यूजर्स ने इस शख्स की क्रिएटिविटी की तारीफ भी की और इसे बेहतरीन जुगाड़ बताया। तो कुछ इसे खतरनाक भी मान रहे हैं, क्योंकि इस तरह का एक्सपेरिमेंट करते समय प्रेस को लंबे समय तक चलाने से वो ज्यादा गर्म हो सकती है, जिससे जलने या किसी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। साथ ही प्रेस की सरफेस पर केमिकल या धूल हो सकती है, जो सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद ये जरूर कहा जा सकता है कि इंसान अपनी जरूरत के अनुसार नए तरीके खोज ही लेता है, लेकिन किसी भी जुगाड़ को अपनाने से पहले उसकी सुरक्षा और हेल्थ पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जरूर जानना चाहिए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.