
हेल्थ डेस्क. फ्राइड राइस या नूडल्स का स्वाद गोभी मंचूरियन के भी अधूरी मानी जाती है। ग्रेवी वाली मंचूरियन हो या फिर ड्राई, हर पार्टी की शान होती है। स्ट्रीट फूड में भी इसे खाना लोग खूब पसंद करते हैं। बात अगर कॉटन कैंडी की करें तो शायद ही कोई बच्चा होगा जो इसे देखकर खाने को ना मचलता हो। लेकिन कर्नाटक में अब इन दोनों पर बैन लगा दिया गया है। गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी को लेकर सरकार इतनी सख्त क्यों हो गई है आइए जानते हैं।
दरअसल, इसमें आर्टिफिशियल रंग का प्रयोग करते हैं। रोडामाइन-बी और कारमोइसिन जैसे रंगों एजेंटों का उपयोग किया जाता है जो हानिकारक और असुरक्षित है। हालांकि, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडुराव ने राज्य में गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में अगर गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी तैयार करते समय आर्टिफिशियल रंग का उपयोग करते पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है, 'यदि किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है, तो अपराध में कम से कम सात साल की जेल और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।'
गोभी मंचूरियन में हो रहा था हानिकारक कलर का प्रयोग
यह आदेश गोभी मंचूरियन और कॉटन कैंडी के नमूनों में हानिकारक रसायनों का उपयोग करके बनाए जाने के बाद जारी किया गया था। अधिकारियों ने कहा, 'राज्य भर के भोजनालयों से एकत्र किए गए 171 नमूनों में से 107 टार्ट्राज़िन, सनसेट येलो, रोडामाइन-बी और कार्मोइसिन जैसे असुरक्षित कैमिकल का उपयोग करके तैयार किए गए थे।'
नेल्सन वांग ने मंचूरियन का किया आविष्कार
मंचूरियन किसने सबसे पहले बनाया इसे लेकर कई मतभेद है। लेकिन कहा जाता है कि चीनी शेफ नेल्सन वांग को 1970 के दशक में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में खानपान के दौरान चिकन मंचूरियन का आविष्कार करने का श्रेय दिया जाता है। कुछ नया बनाने के लिए वांग ने मसालेदार कॉर्नफ्लोर बैटर में चिकन नगेट्स को डीप फ्राई किया। इसे ड्राई और सॉस दोनों तरह से परोसा। लोगों को यह काफी पसंद आया। इसके बाद धीरे-धीरे इसका प्रचार प्रसार शुरू हुआ। वेज में लोग गोभी मंचूरियन, पनीर मंचूरियन जैसे कैसे डिस बनाते हैं।
और पढ़ें:
Flat White coffee पीकर भूल जाएंगे कैप्युचिनो का स्वाद, नोट करें रेसिपी
30 दिन तक खराब नहीं होंगे फल और सब्जियों, किचन में आजमा कर देखें ये Food Hacks
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.