
Smoke Free Kitchen Solutions: किचन में खाना बनाते समय अक्सर धुआं भर जाता है। इससे न सिर्फ खाना बनाना मुश्किल हो जाता है, बल्कि दीवारों और फर्नीचर पर भी चिकनाई और गंदगी जमने लगती है। धुएं से बचने के लिए ज्यादातर लोग किचन चिमनी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अच्छी क्वालिटी की चिमनी काफी महंगी होती है और इसके रखरखाव पर भी एक्स्ट्रा खर्च आता है। अगर आप कम बजट में अपने किचन को स्मोक फ्री रखना चाहते हैं, तो ये 5 आसान और किफायती ऑप्शन आपके काम आ सकते हैं।
किचन का धुआं और गर्म हवा बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन सबसे भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है। यह खासतौर पर छोटे और मीडियम साइज के किचन के लिए काफी इफेक्टिव रहता है। इसकी कीमत लगभग ₹500 से ₹1,500 तक होती है। एग्जॉस्ट फैन धुएं को तेजी से बाहर निकालता है, बिजली की खपत कम करता है और किचन को ठंडा रखने में भी मदद करता है। साथ ही इसे इंस्टॉल करना भी काफी आसान होता है।
और पढे़ं- Modern Kitchen Chimney: स्मोक का नही रहेगा नामो निशान, मॉड्यूलर किचन के लिए 5 लेटेस्ट चिमनी
अगर आपके किचन में खिड़की है, तो वहां विंडो एग्जॉस्ट या वेंटिलेशन वेंट लगवाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह नेचुरल एयर फ्लो को बढ़ाता है और धुएं को बाहर निकलने का रास्ता देता है। इसकी कीमत लगभग ₹300 से ₹1,500 के बीच होती है। कम खर्च में बेहतर वेंटिलेशन देने वाला ये ऑप्शन बिजली के बिना भी काम करता है और इसका रखरखाव भी बेहद आसान है।
HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर वाले पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर धुएं, गंध और हवा में मौजूद छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करते हैं। यह छोटे फ्लैट्स और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹2,000 से ₹3,000 तक होती है। यह हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है, बदबू को कम करता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
आजकल बाजार में छोटे इलेक्ट्रिक फैन और कार्बन फिल्टर वाले किचन स्मोक एब्जॉर्बर भी अवेलेबल हैं। ये खासतौर पर फ्राइंग और तड़का लगाते समय निकलने वाले धुएं को अपनी ओर खींचते हैं। इनकी कीमत ₹800 से ₹1,500 तक होती है। कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल होने की वजह से इन्हें गैस स्टोव के पास आसानी से रखा जा सकता है और छोटे किचन के लिए यह एक यूजफुल ऑप्शन साबित होते हैं।
एक्टिवेटेड कार्बन एयर फिल्टर किचन की बदबू और धुएं को कम करने में मदद करता है। यह कम खर्च वाला और कम रखरखाव वाला विकल्प है, जिसकी कीमत लगभग ₹200 से ₹800 तक होती है। इसे दीवार या खिड़की के पास आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिजली की जरूरत नहीं पड़ती और यह लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
1. क्या बिना चिमनी के किचन को स्मोक-फ्री रखा जा सकता है?
हां, एग्जॉस्ट फैन, स्मोक एब्जॉर्बर और एयर प्यूरीफायर जैसे ऑप्शन धुएं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
2. सबसे सस्ता चिमनी अल्टरनेटिव कौन-सा है?
एग्जॉस्ट फैन और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर सबसे किफायती होते हैं।
3. छोटे फ्लैट के लिए कौन-सा विकल्प सबसे अच्छा है?
पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर और किचन स्मोक एब्जॉर्बर छोटे फ्लैट और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए अच्छे हैं।