
फूड डेस्क : प्याज का इस्तेमाल किचन में लगभग हर प्रकार की डिश में किया जाता है। लेकिन इसे काटना सबसे डिफिकल्ट काम होता है, क्योंकि उसे काटने से आंखों में आंसू आ जाते हैं और तो और आंखों में जलन भी होने लगती है। ऐसे में क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे आसानी से प्याज कट भी जाए और आंखों में आंसू भी ना आए है? आइए हम आपको बताते हैं ऐसे 2 तरीके....
काम आएगी मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की यह टिप्स
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ प्याज को काटने की टिप्स शेयर की है और बताया है कि कैसे बिना आंख में आंसू आए आप ढेर सारी प्याज काट सकते हैं-
हैक नंबर-1 प्याज को छीलने के बाद आप इसे दो टुकड़ों में काट लें और इसे 10 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रखें। ऐसा करने से प्याज में मौजूद आंसू आने वाला केमिकल निकल जाता है और प्याज काटते समय आंसू नहीं आते हैं।
हैक नंबर- 2 प्याज काटते समय अगर आपको आंसू आते हैं तो आप एक च्युइंग गम का टुकड़ा अपने मुंह में रख लें और प्याज काटते समय उसे चबाते रहे। ऐसा करने से आंखों में एक बूंद भी आंसू नहीं आता है और आप पर ढेर सारी प्याज आसानी से काट सकते हैं।
क्यों आते हैं प्याज काटते समय आंखों में आंसू
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि प्याज काटते समय आंसू क्यों आते हैं? तो आपको बता दें कि प्याज में लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम होते हैं। जब हम प्याज को काटते हैं तो यह एंजाइम बाहर निकालते हैं और हमारी आंखों को प्रभावित करते हैं जिसकी वजह से आंखों से आंसू निकलने लगते हैं।
और पढ़ें- होली पर अनाप-शनाप खाकर कर लिया है सेहत का कबाड़ा, तो इस तरह बॉडी को करें क्लीन
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.