ईनो का कमाल- सिर्फ 2 मिनट में बनाएं मलाई से मक्खन

Published : Aug 29, 2025, 03:00 PM IST
How-To-Make-Butter-With-ENO

सार

How To Make Butter With ENO: घर में मलाई कलेक्ट करके आप भी उसका बटर या घी निकालते होंगे? लेकिन मलाई से मक्खन और फिर घी निकालना टफ टास्क होता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं एक आसान तरीका जिससे आप 2 से 3 मिनट में ही मक्खन तैयार कर सकते हैं।

Homemade Butter In 2 Minutes: क्या आप भी अपने घर में मलाई इकट्ठा करते हैं और 10-15 दिन की मलाई इकट्ठी होने के बाद इससे मक्खन बनाते हैं या फिर इसका घी निकालते हैं? लेकिन इसमें हमेशा एक ही समस्या रहती है कि ये बहुत टाइम टेकिंग होता है। कई बार मलाई से मक्खन सही तरीके से नहीं निकल पाता है। ऐसे में आइए आज जानते हैं एक ऐसा आसान तरीका जिससे आप ₹10 के ईनो से आसानी से मक्खन निकाल सकते हैं और फिर इस मक्खन को ऐसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसका घी बना सकते हैं।

ईनो से मक्खन निकालने का तरीका

  • ईनो से मक्खन निकालने के लिए सबसे पहले आप 8-10 दिन की मलाई को एक बड़े बर्तन में निकाल कर अलग-अलग कटोरे में डालें और मलाई को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस मलाई में एक पैकेट ईनो का डालें और उसे 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें ठंडा पानी या कुछ बर्फ के टुकड़े मिलाएं।
  • हाथ या फिर ब्लेंडर की मदद से मलाई को फेंटते रहे।
  • आप देखेंगे कि 2 से 3 मिनट में ही मलाई दानेदार हो जाएगी और फिर मक्खन और पानी अलग हो जाएगा।
  • जब मक्खन पूरी तरह से पानी से अलग हो जाए, तो उसे अलग कर दें।
  • इसे ठंडे पानी से धोएं और अलग-अलग निकाल लें।
  • इस मक्खन का इस्तेमाल आप ऐसे ही कर सकते हैं या फिर इससे घी बना सकते हैं।

और पढे़ं- मात्र 2 चम्मच तेल में बनाएं बिना मक्खन वाला चिकन बटर मसाला, ग्रेवी मुंह में जाते ही लपलपा जाएगी जीभ

ईनो मक्खन निकालने में कैसे मदद करता है?

ईनो में सोडियम बाइकार्बोनेट और सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो मलाई को दानेदार बनाने में मदद करता है। जैसे ही मलाई दानेदार होती है इससे मक्खन निकालने की प्रोसेस तेज हो जाती है। अगर आप जल्दी और अच्छा मक्खन निकालना चाहते हैं तो अगली बार ईनो का इस्तेमाल करके मक्खन निकालें। खासकर गर्मी या ह्यूमिडिटी वाले मौसम में मक्खन निकालने का ये तरीका बहुत कारगर होता है।

ये भी पढे़ं- घर पर ही बनाएं 500 रूपये किलो वाला अमूल बटर, बस घी में मिलानी होगी ये 1 सीक्रेट चीज

मलाई से मक्खन निकालने के अन्य तरीके

  • अगर आप मलाई से मक्खन निकालने के और तरीका जानना चाहते हैं, तो आप मलाई में आधा चम्मच दही मिलाकर इसे 8 से 10 घंटे के लिए अलग रख दें, फिर इसके बाद इसे हल्के हाथों से चलाते हुए ठंडा पानी मिलाए और मक्खन को अलग कर लें।
  • आप डायरेक्ट 8 से 10 दिनों की मलाई को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी डालें। इसे 2 से 3 मिनट तक ब्लेंड करें। ऐसा करने से भी मलाई से मक्खन आसानी से निकल जाता है।

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत