Mango Pickle: दाल-चावल का स्वाद होगा दोगुना ! 10 मिनट में बनाएं आम का अचार

Published : Feb 12, 2025, 07:05 PM IST
mango pickle

सार

Simple mango pickle recipe: आम का आचार लगभग सभी को पसंद होता है लेकिन कई बार ये घर में मौजूद नहीं होता। ऐसे में क्रेविंग दूर करते हुए झटपट बनाएं इंस्टेंट आम का आचार।

How to Keep Mango Pickle: आचार के बिना भारतीय खाना अधूरा है लेकिन कुछ आचार ऐसे हैं जो एक मौसम में रखे जा सकते हैं। जैसे गाजर-मूली का आचार सर्दियों में तो आम का आचार (Mango pickle recipe) गर्मियों में। आम का आचार लगभग हर घर में होता है। दाल-चावल से लेकर पराठे तक का स्वाद इसके साथ दोगुना हो जाता है। ऐसे में अगर ये खत्म हो गया है तो गर्मियों का इंतजार करने की बजाय इंस्टेट आम का आचार (Quick homemade mango pickle) रखें। जो तीन महीनों तक फ्रेश रहेगा तो चलिए जानते हैं इसकी ईजी रेसिपी।

आम का आचार बनाने के लिए सामाग्री (Mango pickle masala Ingredients)

2 छोटे कच्चे आम, कटे हुए

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच नमक

1 चम्मच तेल

1 चम्मच सरसों के बीज

1/2 चम्मच हिंग

2 सूखी लाल मिर्च

10 करी पत्ते

ये भी पढ़ें- शहद Vs मेपल सिरप:डायबिटीज पेशेंट के लिए कौन सा है बेहतर?

आम का आचार कैसे डालते हैं ? (Mango Mickle Recipe)

आम का आचार (Mango Pickle) बनाने के लिए दो छोटे कच्चे आम को बारीक काट लें। फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे दो से तीन मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसमें नमक मिलाएं। अब गैस में पैन गरम करें। उसमें थोड़ा से तेल, सरसों के बीच, हींग, दो सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता संग तड़का बनाकर आम पर डालें। बस आपका इंस्टेंट आचार तैयार है। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में दो से तीन महीने के लिए स्टोर भी कर सकती हैं। ये दाल-चावल के अलावा रोटी-पराठे संग भी खूब पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें- Baingan Tawa Fry Recipe: बेहद लजीज है लहसुनी बैंगन तवा फ्राई, ऐसे बनाएं नई डिश

ये भी पढ़ें-Tips for buying paneer:पनीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान,सेहत रहेगी बरकरार

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश