
फूड डेस्क: कोई भी डिश बिना तेल के नहीं बन पाती है, खासकर इंडियन कुकिंग में तेल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन क्या आपको भी कन्फ्यूजन रहता है कि इंडियन कुकिंग के लिए बेस्ट तेल कौन सा है और हमें रेगुलर खाने में किस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सब्जी छौंकना से लेकर दाल फ्राई करने तक और पराठा बनाने के लिए कौन से तेल या घी का इस्तेमाल आपको करना चाहिए।
इंडियन कुकिंग के लिए कौन सा तेल है बेस्ट
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंडियन कुकिंग के लिए कौन सा तेल बेस्ट होता है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि रोटी और पराठों में कभी भी तेल नहीं लगना चाहिए, इसकी जगह शुद्ध घी का इस्तेमाल करना चाहिए। पराठों में अगर आप कम घी लगाना चाहते हैं तो पराठे सेकने के बाद इसमें घी लगाएं।
- सब्जी या दाल का तड़का तैयार करने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल नहीं करें, बल्कि सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। सरसों का तेल सर्दियों के दिनों में बहुत फायदेमंद भी होता है और यह शरीर को गर्माहट भी देता है। इसके अलावा गर्मियों में आप मूंगफली का तेल, तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इतना ही नहीं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने यह भी बताया कि आपको रोज अपने खाने में एक चम्मच नारियल के तेल का इस्तेमाल भी करना चाहिए, यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि तेल हमेशा कोल्ड प्रेस यानी की कच्ची घनी का ही होना चाहिए।
- इन दिनों ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा होता है, लेकिन इंडियन कुकिंग में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे आप सलाद में, स्टीमिंग में और सब्जियों को सोते करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कभी भी हाई स्मोक पर नहीं पकाना चाहिए। यह तेल आपके शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड को बनाए रखने में मदद करते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.