
Summer Energy Drinks: नौतपा की तपती गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से शरीर में पानी और एनर्जी की कमी होने लगती है। ऐसे में घर पर बनी नेचुरल ड्रिंक्स बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये ड्रिंक्स शरीर को इंस्टेंट कूलिंग देने के साथ दिनभर फ्रेश और एक्टिव रखने में मदद करती हैं।
आम पन्ना गर्मियों का सबसे पॉपुलर देसी ड्रिंक माना जाता है। कच्चे आम से बनने वाला यह पेय शरीर को लू से बचाने और तुरंत ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C और मिनरल्स शरीर की थकान दूर कर एनर्जी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।
सत्तू शरबत बिहार और उत्तर भारत में गर्मियों के दौरान खूब पसंद किया जाता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है। सत्तू में मौजूद प्रोटीन और फाइबर शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं, जिससे कमजोरी और थकान कम महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- Online Food Delivery: Swiggy-Zomato से खाना मंगाना होगा महंगा, जानें कितना बढ़ेगा खर्च
तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। पुदीने के साथ मिलकर यह ड्रिंक शरीर को इंस्टेंट फ्रेशनेस और कूलिंग इफेक्ट देता है। बच्चों को इसका मीठा और फ्रेश स्वाद काफी पसंद आता है।
छाछ गर्मियों में पेट को ठंडा रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। मसालों के साथ बनी छाछ शरीर को ताजगी देने के साथ डिहाइड्रेशन की समस्या को भी कम कर सकती है। इसे रोजाना पीने से शरीर हल्का और फ्रेश महसूस करता है।
ये भी पढे़ं- बकरीद की दावत में मिठास और ठंडक दोनों बढ़ाएंगे ये Chilled Desserts
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.