Chilled Desserts: बकरीद की दावत को खास बनाने के लिए ठंडे-ठंडे डेजर्ट्स परफेक्ट ऑप्शन हैं। शाही फिरनी, मैंगो कुल्फी, फ्रूट कस्टर्ड, चॉकलेट मूस और गुलाब फालूदा जैसी रिफ्रेशिंग स्वीट डिशेज गर्मियों में मेहमानों को ठंडक और मिठास दोनों का स्वाद देती हैं।

Summer Dessert Recipes: बकरीद का त्योहार स्वादिष्ट खाने और मीठी डिशेज के बिना अधूरा लगता है। गर्मियों के मौसम में ठंडे-ठंडे डेजर्ट मेहमानों का दिल खुश कर देते हैं और दावत का मजा भी दोगुना कर देते हैं। अगर आप इस बार कुछ अलग और रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो ये 5 Chilled Desserts आपकी Eid Feast को खास बना देंगे। इन्हें बनाना आसान है और स्वाद इतना शानदार कि हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाही फिरनी

सामग्री: दूध, चावल, चीनी, इलायची पाउडर, बादाम-पिस्ता, केसर।

विधि: चावल को भिगोकर पीस लें। दूध उबालकर उसमें चावल का पेस्ट डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। फिर चीनी, इलायची और केसर मिलाएं। ठंडा होने के बाद कटोरी में डालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।

मैंगो कुल्फी

सामग्री: आम का पल्प, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, इलायची, ड्राई फ्रूट्स।

विधि: दूध को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। उसमें आम का पल्प और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। इलायची और कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में भरें। 6-7 घंटे फ्रीजर में जमाने के बाद ठंडी-ठंडी कुल्फी सर्व करें।

ये भी पढे़ं- Mango Selection Tips: अचार बनाने के लिए कौन सा आम अच्छा? जानें चुनने का सही तरीका

चॉकलेट मूस

सामग्री: डार्क चॉकलेट, फ्रेश क्रीम, चीनी, वनीला एसेंस।

विधि: चॉकलेट को पिघलाकर उसमें व्हिप की हुई क्रीम मिलाएं। फिर चीनी और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से फोल्ड करें। मिश्रण को ग्लास में भरकर 3-4 घंटे फ्रिज में रखें। ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।

फ्रूट कस्टर्ड

सामग्री: दूध, कस्टर्ड पाउडर, चीनी, सेब, केला, अंगूर, आम।

विधि: दूध में कस्टर्ड पाउडर और चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा होने के बाद इसमें कटे हुए फल डालें। इसे कुछ देर फ्रिज में रखें ताकि स्वाद और भी बढ़ जाए। ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड मेहमानों को बेहद पसंद आएगा।

ये भी पढे़ं- Tarbooj ki Barfi: गर्मियों में ठंडक और मिठास का मजा देगी तरबूज की बर्फी, जानें आसान रेसिपी

गुलाब शरबत फालूदा

सामग्री: गुलाब शरबत, दूध, सेवई, तुलसी के बीज, आइसक्रीम।

विधि: सेवई उबाल लें और तुलसी के बीज भिगो दें। ग्लास में गुलाब शरबत, ठंडा दूध, सेवई और तुलसी के बीज डालें। ऊपर से वनीला आइसक्रीम रखकर ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। यह ठंडा और रॉयल डेजर्ट Eid पार्टी में सबका फेवरेट बन जाएगा।