
Summer Cold Drink: नौतपा की चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। ऐसे मौसम में अगर घर आए मेहमानों को ठंडी-ठंडी और झागदार Cold Coffee मिल जाए, तो उनका मूड भी फ्रेश हो जाता है। खास बात यह है कि Cold Coffee सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि इंस्टेंट एनर्जी देने का भी काम करती है। अगर आप भी गर्मियों में कुछ खास और कैफे जैसा बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको 2 मजेदार Special Cold Coffee Recipes बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
स्टेप 1:
सबसे पहले मिक्सर जार में ठंडा दूध, कॉफी पाउडर और चीनी डालें। इसे 1 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि कॉफी झागदार बन जाए।
स्टेप 2:
अब इसमें बर्फ के टुकड़े और वनीला आइसक्रीम डालें। दोबारा 30 सेकंड तक ब्लेंड करें। इससे कॉफी का स्वाद और भी क्रीमी हो जाएगा।
स्टेप 3:
सर्विंग ग्लास में पहले चॉकलेट सिरप डालकर डिजाइन बनाएं। फिर तैयार Cold Coffee ग्लास में डालें।
स्टेप 4:
ऊपर से थोड़ी आइसक्रीम और चॉकलेट पाउडर डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें। यह कैफे स्टाइल Cold Coffee गर्मी में तुरंत राहत देगी।
ये भी पढ़ें- Khajoor ke Beej Coffee: बिना कॉफी बीन्स के तैयार होगी टेस्टी ड्रिंक, खजूर के बीज की ये रेसिपी हो रही वायरल
स्टेप 1:
मिक्सर जार में ठंडा दूध, कॉफी पाउडर, चीनी और Oreo बिस्किट डालें। इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि बिस्किट पूरी तरह मिक्स हो जाएं।
स्टेप 2:
अब इसमें बर्फ और चॉकलेट सिरप डालकर दोबारा ब्लेंड करें। इससे कॉफी का स्वाद काफी रिच और चॉकलेटी हो जाएगा।
स्टेप 3:
तैयार कॉफी को बड़े ग्लास में डालें और ऊपर से व्हिप्ड क्रीम लगाएं। चाहें तो Oreo क्रम्ब्स भी डाल सकते हैं।
स्टेप 4:
ठंडी-ठंडी Oreo Cold Coffee को तुरंत सर्व करें। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा।
ये भी पढ़ें- Gas Burner Cleaning Tips: गैस बर्नर कैसे साफ करें? फ्लेम बढ़ाने के आसान तरीके
Cold Coffee शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने के साथ मूड भी फ्रेश कर देती है। नौतपा जैसी तेज गर्मी में यह एक परफेक्ट ड्रिंक साबित होती है। अगर मेहमान घर आए हों, तो इन आसान रेसिपीज से आप मिनटों में स्वादिष्ट और शानदार Cold Coffee तैयार कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.