
घर का किचन ऐसी जगह है जहां 365 दिन बिना रुके काम होता है। सुबह उठने से रात के सोने से पहले तक रसोई की जरूरत पड़ती है। लगातार गैस-चूल्हे का इस्तेमाल करने से गंदगी जमा हो जाती है। आप भी अक्सर आलस की वजह इसे साफ नहीं करती या फिर वक्त नहीं मिलता है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, चूल्हे को क्लीन करने के आसान टिप्स, जिसकी मदद से जिद्दी से जिद्दी दाग भी छूमंतर हो जाएंगे। जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल विस्तार से।
लगातार इस्तेमाल से गैस बर्नर के छोटे-छोटे छेद अक्सर बंद हो जाते हैं, जिससे फ्लेम कम आती है और खाना में बनने में वक्त लगता है। अगर आप भी इसी परेशानी का सामना कर रही हैं तो क्लीनिंग के लिए पतली पिन,सुई या पेपर क्लिप लें और बर्नर पोर्स में डालकर क्लीन करें। ध्यान करे इस दौरान लकड़ी की टूथपिक का यूज बिल्कुल मत करें। ऐसे करने से गैस का फ्लो सही रहता है।
ये भी पढे़ें- Flat Face Hairstyles: पतला चेहरा दिखेगा भरा, ट्राई करें 7 तृप्ति डिमरी हेयर लुक
अगर बर्नर में जिद्दी दाग हैं तो इन्हें साफ करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपाय अपना सकती हैं। बाजार से अमोनियम हाइड्रोऑक्साइड खरीदें, अब बर्नर या ग्रिल को एक प्लास्टिक बॉक्स में रखकर अमोनिया लिक्विड मिलाएं। बैग बंद करके पूरी रात के लिए छोड़ दें, सुबह गरम पानी से धो दें। यह बिना मेहनत के दागों को साफ कर देगा। हालांकि, ध्यान देने वाली है कि अमोनिया को कभी भी ब्लीच के साथ मतल मिलाएं, इससे जहरीली गैस बनती है। खुले-हवादार स्थान पर यूज करें और बच्चों को दूर रखें।
ये भी पढे़ें- Plastic Bottle DIY Toys: रोबोट से बाइक तक, 20रु. पानी की बोतल से बनाएं खूबसूरत खिलौने
अगर बर्नर पीतल का है, इसे साफ करने के लिए आप सफेद सिरका का यूज करें। सबसे पहले व्हाइट विनेगर को हल्का सा उबाल लें, और बर्नर कैप को 1-2 मिनट के लिए इसमें डालकर छोड़ दें, अब ठंडे पानी से धो लें। चाहें तो हल्का ब्रश इस्तेमाल करें। ऐसा करने से पीतल फिर से चमकने लगता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.