
Navami Bhog Tips: नवरात्रि में अष्टमी पूजन के साथ ही नवमी पूजन में महिलाएं कन्याओं को भोजन कराने के लिए हलवा, पूरी और मसालेदार चना बनती हैं। कभी कभार मसालेदार चना रेसिपी गड़बड़ हो जाती , इसका कारण ज्यादा मसाले पड़ जाना या तो मसालों का जल जाना होता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है, तो नवमी का प्रसाद स्वादिष्ट नहीं बन पाएगा। आइए जानते हैं कि नवमी पूजन के दौरान मसालेदार चने बनाते समय किन मसालों को मिलाना चाहिए, जिससे कि चनों का स्वाद दोगुना हो जाए।
काले चने को रात भर भिगोएं और अगले दिन दो सीटियां तेज आंच में और करीब चार से पांच सीटियां धीमी आंच में आने दें। ऐसा करने से काले चने अच्छी तरीके से पक जाएंगे। अगर चने अच्छी तरीके से नहीं पकते हैं, तो यह खाने में बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगते। काले चने को पकाने के दौरान ही इसमें कुछ मात्रा में घी, कद्दूकस किया हुआ अदरक, तेज पत्ता जरूर डाल दें।
और पढ़ें: दशहरा में जलेबी नहीं बनेंगी पूड़ी जैसी, इन 4 बातों का ध्यान रख बनाएं कुरकुरी
चने का मसाला आपको पानी में मिलाकर घोलना चाहिए और फिर घी और जीरे के तड़के बाद मिलाना चाहिए। ऐसा करने से चने का मसाला जलेगा नहीं और चना मसाला बहुत स्वादिष्ट बनेंगे। 1 कप काले चने में आपको निम्नलिखित मात्रा में मसालों का इस्तेमाल करना चाहिए।
चना को देसी घी में छौंकने और मसाला मिलाने के बाद ऊपर से कसूरी मेथी डालना न भूलें। इससे चना मसाला का स्वाद दोगुना हो जाता है। आप चाहे तो ऊपर से भी एक चम्मच देसी घी मिला सकती हैं। साथ में हरी धनिया भी काटकर मिक्स करें।
और पढ़ें: Kanya Pujan Recipe: मुंह में जाते ही घुल जाएगा सूजी का हलवा, बनाते वक्त डाले ये एक चीज
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.