दशहरा में जलेबी नहीं बनेंगी पूड़ी जैसी, इन 4 बातों का ध्यान रख बनाएं कुरकुरी

Published : Sep 30, 2025, 12:55 PM IST
दशहरा में जलेबी

सार

Tips to Make Crispy Jalebi: दशहरा में जलेबी घर में बनाना बेहद आसान है। बिना खमीर के इंस्टेंट जलेबी बनाने के लिए बैटर में चावल का आटा और बेकिंग सोडा मिलाएं। मीडियम फ्लेम पर तली गई जलेबी बाहर से कुरकुरी और अंदर से रसदार बनेगी।

Crispy Jalebi Idea for Dussehra: दशहरा के दिन घरों में क्षेत्रीय और पारंपरिक मिठाइयां खाने की प्रथा है। इस दिन रावण दहन करने के बाद लोग जलेबी के साथ दूध का सेवन करते हैं। घर में जलेबी बनाने पर अक्सर ये कुरकुरी नहीं बनती हैं। इस कारण से खाने में बाहर वाला स्वाद नहीं आता है। अगर आप घर में कुरकुरी जलेबी बनाना चाहते हैं, तो जान लें कि जलेबी बनाते समय किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

खमीर उठाने की नहीं है जरूरत

जलेबी कुरकुरी बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप मैदे में खमीर उठाएं। आप आसानी से कुछ ही मिनटों में जलेबी का बैटर तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने से जलेबी जल्दी भी बनेगी और कुरकुरी भी। अगर आपको मैदे में खमीर उठाकर बनाना है तो आपको एक दिन पहले ही मैदे का बैटर बनाकर रखना होगा। 

चावल का आटा मिलाकर बनाएं कुरकुरी जलेबी

इंस्टेंट जलेबी बनाना चाहते हैं, तो चावल का आटा मिलाना बिल्कुल न भूलें। आपको आधा कप मैदे में 1 चौथाई चम्मच चावल का आटा मिलाना होगा। चावल का आटा थोड़ा मिलाने भर से ही जलेबी का स्वाद पूड़ी जैसा बिल्कुल नहीं लगता है। अगर चावल का आटा नहीं है, तो आप घर में ही चावल को पोंछ कर मिक्सर ग्राइंडर में पीस सकते हैं। 

और पढ़ें: Wooden Spatula Cleaning: सिर्फ एक नुस्खा और वुडन स्पैटुला से मिलेगी जर्म फ्री डीप क्लीनिंग!

मीडियम फ्लेम में पकाएं जलेबी

जलेबी को कुरकुरा बनाना है, तो उसके लिए आपको मीडियम लो फ्लेम पर जलेबी को तलना होगा। अगर आप गरमा गरम तेल में जलेबियां तलेंगे, तो वह बाहर से तुरंत जल जाएंगी। मैदा बेहद सॉफ्ट होता है और तेज आंच में अगर इसे पकाया जाए, तो यह बहुत जल्दी जल जाता है, तो आपको कुरकुरी जलेबी बनाने के लिए हमेशा मीडियम आंच का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

इंस्टेंट जलेबी में जरूर मिलाएं थोड़ा सोडा

आपको तुरंत जलेबी बनानी हैं, तो मैदै और चावल के आटे में चुटकी भर बेकिंग सोड़ा और थोड़ा सा नमक डालना बिल्कुल न भूलें। ऐसा करने से जलेबी  कुरकुरी बनती हैं और नमक मीठेपन को बैलेंस करने का काम करता है।

और पढ़ें: Onion Storage Hack: नवरात्रि में यूज न होने के कारण सड़ रहे हैं प्याज, तो इस हैक से करें स्टोर 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी