
Kanya Pujan Suji Ka Halwa Recipe: नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का खास महत्व होता है। इस दिन पूड़ी, सूजी का हलवा और मसाला चना बनाया जाता है। माता रानी पर भोग चढ़ाने के बाद छोटी कन्याओं को खिलाया जाता है। सूजी का हलवा वैसे तो हर घर में बनता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों का परफेक्ट बन पाता है। दरअसल, सूजी का हलवा बनने के थोड़ी देर बाद सूख जाता है और हार्ड हो जाता है। लेकिन अगर इसमें हम एक चीज मिला दें, तो इसकी कंसिस्टेंसी बनी रहती है। शेफ पारुल ने बताया कैसे परफेक्ट सूजी का हलवा बना सकते हैं। जो मुंह में जाते ही घुल जाएगा। बच्चे मांग-मांग कर हलवा खाएंगे।
अपने इंस्टाग्राम पर पारुल गुप्ता ने सूजी हलवा बनाने की विधि शेयर की है। सूजी का हलवा बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए उसकी लिस्ट-
सबसे पहले एक पैन में आधा कप घी डालें। इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर रोस्ट कर लें। फिर इसे अलग प्लेट में निकालेलं। इसके बाद थोड़ा सा घी और डालकर सूजी डाले और हल्की आंच पर भूरा होने तक भूनें। सूजी भुनने से हलवे का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
इसमें एक चम्मच बेसन डालकर इसे भी अच्छे से भूनें। सूजी और बेसन को भूननें में 7-8 मिनट का वक्त लगेगा।
अलग पैन में पानी और चीनी मिलाकर उबालें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर और केसर डालें।
जब सूजी हल्का भूरा हो जाए, उसमें धीरे-धीरे चीनी का घोल डालें और लगातार हिलाते रहें ताकि गांठ न पड़े। इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। इसे 5 मिनट तक पकाएं।
बचे हुए घी को वापस हलवा में डालें। इससे हलवा और भी टेस्टी बनता है। बेसन और बाद में डाले गए घी की वजह से सूजी का हलवा सूखता नहीं हैं।
और पढ़ें: Onion Storage Hack: नवरात्रि में यूज न होने के कारण सड़ रहे हैं प्याज, तो इस हैक से करें स्टोर
और पढ़ें: दशहरा में जलेबी नहीं बनेंगी पूड़ी जैसी, इन 4 बातों का ध्यान रख बनाएं कुरकुरी
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.