सर्दियों में बॉडी पेन और ठंड की समस्या से राहत पाने के लिए नो शुगर गोंद पाक सबसे हेल्दी स्नैक है। बिना शक्कर के बनने वाला यह पाक ड्राई फ्रूट्स और खजूर से तैयार होता है। इसे बनाना आसान और सेहतमंद है।
फूड डेस्क: सर्दियों में अगर आपको बॉडी पेन, ठंड की समस्या अक्सर रहती है तो नो शुगर गोंद पाक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स और खजूर की जरूरत पड़ेगी। बिना शक्कर के बनने वाले गोंद पाक में सभी इंग्रीडिएंट्स इतने हेल्दी हैं कि आप कभी भी इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आइए जानते हैं नो शुगर गोंद पाक बनाने के लिए किन इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है।
एक पैन में घी डालने के बाद गोंद को भून कर निकाल लेंगे। फिर बचे घी में सभी ड्राईफ्रूट्स को भी भून लेंगे। बाद में खसखस के दाने भी मिला देंगे।
उसके बाद उसमें ऐड करेंगे ड्राई कोकोनोट। अब सारी चीज रोस्ट हो जाने पर मिक्स कर लेंगे। इसके बाद ऐड करेंगे ड्राई जिंजर पाउडर, इलायची और जायफल का पाउडर। फिर सभी चीजों को मिक्स करके साइड में रख लेंगे। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी ऐड करेंगे और गोंद और मिक्सर के साथ बीज निकले खजूर को भी मिला लेंगे। थोड़ी देर कढ़ाई में मिक्चर चलाएंगे। फिर एक प्लेट में गोंद पाक निकाल लेंगे।
ठंडा होने से पहले ही गोंद पाक को एक प्लेट में फैला लेंगे और फिर चाकू की मदद से स्क्वायर शेप में काट लेंगे। जब ये ठंडा हो जाएगा कि किसी मिठाई के पीस जैसा दिखेगा। आप इसे सुबह या शाम कभी भी स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.