
फूड डेस्क.प्लास्टिक की थैली में मछली का शोरबा पकाया जा सकता है? शायद आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं। आग पर रखते ही प्लास्टिक पिघल जाएगी। लेकिन एक बुजुर्ग महिला ने यह 'चमत्कार' कर के दिखाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लकड़ी की आग पर मछली का शोरबा बनाने और पकाने की शैली ने नेटिजन्स के मन में बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो को @TheFigen_ के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था। इसे अबतक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला लकड़ी की आग के ऊपर पानी से भरा प्लास्टिक बैग रख रही है। अगर आपको लग रहा है कि बैग तुरंत पिघल गया तो गलत सोच रहे हैं। आग की उठती लपटों का उसपर कोई असर नहीं हुआ। फिर बुजुर्ग महिला पानी में अलग-अलग मसाले मिलाती है। फिर इसमें बड़ी सी मछली और कुछ कटी सब्जियां डालती है। हालांकि वहां पर मिट्टी के बने बर्तन रखे होते हैं। लेकिन महिला उसमें मछली ना बनाकर प्लास्टिक के बैग में इसे बनाती है।
प्लास्टिक के बैग में ये कैसे संभव है?
59 सेकंड के वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। आग के ऊपर प्लास्टिक के बैग में मछली का शोरबा बड़े आराम से महिला पका रही होती है।वीडियो ने नेटिज़न्स के मन में कई सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा,' प्लास्टिक में खाना पकाने से कैंसर हो सकता है।' वहीं दूसरे यूजर ने पूछा,' कि क्या यह भी संभव है क्योंकि आग के संपर्क में आने पर प्लास्टिक पिघल जाता है।' इस सवाल का जवाब एक अन्य ने कुछ इस तरह दिया,'हां, पानी से भरे होने पर सही प्लास्टिक बैग आग का विरोध कर सकते हैं और वो आपको कैंसर भी हो सकता है।'
प्लास्टिक को किचन में नहीं दे जगह
प्लास्टिक हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है। विशेषज्ञ कहते हैं कि किचन में प्लास्टिक का इस्तेमाल तो बिल्कु नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक के डिब्बे में ना तो पका हुआ या ना ही सूखा भोजन रखना चाहिए। महिला जिस तरह से प्लास्टिक बैग में मछली पका रही है वो एक साइंस हैं। अगर खाली प्लास्टिक को आग पर रखा जाता है तो वो सेकंड भर में पिघल जाएगा। लेकिन अगर उसमें पानी भरकर आग के ऊपर रखेंगे, तो कोई असर नहीं होगा। लेकिन इसके खाने के बाद सेहत को जो नुकसान होगा इसका ख्याल रखना जरूरी है।
और पढ़ें:
अंडे के छिलके को भूलकर भी ना फेंके, किचन में इन 4 तरीकों से आ सकते हैं काम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.