
फूड डेस्क. सर्दी का मौसम हरी सब्जियों के लिए जाना जाता है। सबसे स्पेशल चीज जो इस मौसम में मिलती है वो है मटर। सब्जी, पराठा, पुलाव हर डिश में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये डिश की खूबसूरती के साथ-साथ स्वाद में भी इजाफा कर देता है। लेकिन सर्दी जाते ही मटर बाजार से गायब हो जाते हैं। हालांकि फ्रोजन मटर बाजार में सालोभर मिलते हैं। लेकिन उसका टेस्ट नेचुरल नहीं लगता है। तो सवाल है कि गर्मी के मौसम में हरे मटर का स्वाद कैसे पाएं।
तो चलिए बताते हैं सर्दी के मटर का स्वाद गर्मी में कैसे लें सकते हैं। शेफ अजय चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मटर स्टोर करने का आसान तरीका बताया है। जिससे आप लंबे वक्त तक मटर के नेचुरल मिठास का स्वाद ले सकते हैं। शेफ अजय चोपड़ा ने बताया कि ढेर सारे मटर खरीद लें। फिर इसे छिलकर एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिजर में रख दें। ये मटर जब तक चलेंगे फ्रेश ही रहेंगे।
ऐसे भी मटर को लंबे वक्त तक फ्रेश रख सकते हैं
जितना मटर स्टोर करना है उतना छिलकर निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच सरसो का तेल डाल लें। अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर या फिर पॉलीथिन में अच्छी तरह बांध लें। फिर फ्रिजर में रख दें। ऐसे भी मटर लंबे वक्त तक फ्रेश रहता है। इसका स्वाद भी नेचुरल ही होता है।
मटर को उबाल कर भी कर सकते हैं स्टोर
मटर को छिलकर पानी में धो लें। फिर इसे गर्म पानी में एक से दो मिनट तक उबाल लें। फिर इसे निकालकर बर्फ के पानी में ठंडा कर लें। फिर छानकर इसे कपड़े पर फैला दें। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तो फिर मटर को एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिजर में स्टोर कर दें।
नोट- मटर स्टोर करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। मटर छिलने के बाद उसमें से छोटे-छोटे दानों को अलग कर दें। ये मटर को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा ध्यान रखें कि स्टोर करने वाला मटर बिल्कुल सड़ा गला ना हो।
और पढ़ें:
चुटकियों में साफ हो जाएगा काला जला हुआ तवा, बस अपनाएं ये 5 ईजी टिप्स...
अंडे के छिलके को भूलकर भी ना फेंके, किचन में इन 4 तरीकों से आ सकते हैं काम
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.