MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • चुटकियों में साफ हो जाएगा काला जला हुआ तवा, बस अपनाएं ये 5 ईजी टिप्स...

चुटकियों में साफ हो जाएगा काला जला हुआ तवा, बस अपनाएं ये 5 ईजी टिप्स...

फूड डेस्क : रोटी या पराठे बनाते- बनाते तवा काला पड़ जाता है। ऐसे में इसे साफ करके चमकाया कैसे जाए ये सवाल सभी महिलाओं का रहता है, तो चलिए आज आपकी इस समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं इसे साफ करने के ईजी तरीके... 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 10 2023, 01:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : google

सबसे पहले याद रखें की रोटियां या पराठे बनाने के लिए आप नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि नॉन स्टिक तवे की कोटिंग निकलकर खाने में चली जाती है। कास्ट आयरन और लोहे के तवे पर रोटी बनाने से इसके पौष्टिक तत्व हमें मिलते हैं।

26
Image Credit : google

अब बात आती है कि लोहे के तवे तो बहुत जल्दी जल जाते हैं और काले पड़ जाते हैं, तो इसकी सफाई कैसे की जाए? तो आपको बता दें कि लोहे के तवे की सफाई करने के लिए आप जले हुए तवे पर एक कटोरी सिरका डालें। इसके ऊपर थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर साधारण डिशवॉशर से आप अपने तवे को साफ करें और देखिए ये कैसे चमक उठता है।

36
Image Credit : google

गरम पानी और नमक काले जले हुए तवे को साफ करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप गर्म पानी में दो चम्मच नमक मिला लें इसे तवे पर डालकर कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। फिर लिक्विड डिश वॉश से इसे साफ कर लें।

46
Image Credit : google

खाने में नींबू का इस्तेमाल तो आप करते होंगे। लेकिन अगली बार नींबू को निचोड़ने के बाद उसके छिलके को फेंके नहीं, बल्कि छिलके से आप काले जले हुए तवे को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके नमक डालें और इसे तवे पर स्क्रब करते हुए साफ कर लें।
 

56
Image Credit : google

जले हुए तवे को साफ करने के लिए टमाटर का रस भी बहुत असरदार होता है। आप टमाटर के रस और पानी को तवे पर डालें और कुछ देर के लिए आप तवे को ऐसा ही छोड़ दें। आप देखेंगे कि टमाटर में मौजूद सिट्रिक एसिड तत्व तवे की कालिख को हटा देगा।

66
Image Credit : google

ईंट का टुकड़ा या दीया तवे को घिसकर साफ करने के लिए बेहद कारगर होता है। आप जले हुए तवे पर गर्म पानी डालकर इसे छोड़ दें। फिर दीए या फिर ईंट के टुकड़े से इसे रगड़ते हुए साफ कर लें। आप देखेंगे कि आपका तवा चमक उठेगा।

ये भी पढ़ें: क्या घर में बनाने के बाद रबड़ की तरह हो जाता है चिली पनीर, तो ट्राई करें मास्टर शेफ का यह नुस्खा

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Healthy School Lunch Ideas: हर दिन नया और हेल्दी टिफिन, छोटे बच्चों को पसंद आएंगे ये लंच आइडिया
Recommended image2
Idli Recipe: रुई जैसी सॉफ्ट इडली बनाने के लिए बैटर में मिलाएं ये एक चीज, होटल जैसा बनाने का सीक्रेट तरीका
Recommended image3
5 Leaf Pakoda Recipes: पालक से भी टेस्टी हैं ये 5 पत्तों के पकोड़े
Recommended image4
How to Store Eggs: फ्रिज में या बाहर? जानें अंडे रखने का सही तरीका
Recommended image5
Lunch Idea For Senior Citizens: 70+ में भी दिखे 50 जैसी फुर्ती, लंच में खाएं ये 5 One Pot Meal
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved