मटर के छिलके अक्सर हम फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इनमें मटर से भी ज़्यादा पोषण होता है? जानिए दो स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज़ जो बना देंगी आपको इनका दीवाना!
सर्दियों में मार्केट में अच्छी क्वालिटी के छिलके वाले मटर मिल जाते हैं। लोग घरों में मटर से कई सारी रेसिपी बनाते हैं। मटर पनीर से लेकर मटर आलू और पराठे तक, घर में कई सारी चीजें बनाई जाती है, लेकिन मटर के छिलके का। लोग मटर के छिलके को कचरा समझ के फेंक देते हैं, नहीं तो गाय के आगे डाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर के छिलके में मटर से भी ज्यादा न्यूट्रीशन होते हैं, जो हमारे हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मटर के चिलके से बनने वाली दो रेसिपी के बारे में बताएंगे, इन रेसिपी की मदद से आप भी फटाफट मटर के छिलके से टेस्टी रेसिपी बना सकेंगे।
2. मटर के छिलके की सूप
सामग्री:
मटर के छिलके - 2 कप
प्याज - 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर - 1 (कटा हुआ)
अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
नमक - स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टीस्पून
धनिया पत्तियाँ - सजाने के लिए
शुद्ध घी - 1 टेबलस्पून
विधि:
मटर के छिलकों को अच्छे से धोकर एक पैन में डालें और उसमें 3 कप पानी डालकर उबालें।
जब छिलके नरम हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी में पीसकर प्यूरी बना लें।
एक पैन में घी गरम करें, उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ देर भूनें।
अब इसमें टमाटर डालकर सॉते करें, फिर प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
सूप को उबालने के बाद, नमक और काली मिर्च डालें और एक मिनट और उबालें।
गरमागरम सूप को धनिया पत्तियों से सजा कर सर्व करें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.