बिन चुल्हे के ऐसे भुन जाएगा आलू, झटपट तैयार करें चीजी रेसिपी

Published : Jan 06, 2025, 03:06 PM IST
Roasted potatoes cheese recipe

सार

सर्दियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट रोस्टेड चीज आलू। बिना चूल्हे के आलू भूनने की आसान विधि के साथ चीज सॉस का लाजवाब स्वाद पाएं। बच्चों और परिवार के लिए परफेक्ट स्नैक।

फूड डेस्क: सर्दियों में भुना हुआ आलू अगर स्वादिष्ट चीज के साथ मिल जाए तो यकीन मानिए दिन बन जाएगा। आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जहां आप बिना चूल्हे के भी आलू को आसानी से भून सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे तुरंत भुने आलू की चीज रेसिपी प्रिपेयर कर सकते हैं। 

रोस्टेड चीज आलू बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

  • देढ़ किलो नमक
  • स्प्रिंग ग्रीन प्याज
  • उबले हुए कॉर्न के दाने
  • 5 आलू
  • 1 कप चीज
  • 4 क्यूब मक्खन
  • आधा कप दूध
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑरिगेनो
  • चिली फ्लेक्स

रोस्टेड चीज आलू बनाने की विधि

1.रोस्टेड पटैटो चीज बनाने के लिए सबसे पहले मोटे तले की एक कढ़ाई लें। अब आधा नमक बराबर से स्प्रेड कर दें। पांच आलू को रखें और उसके ऊपर बचा हुआ नमक डाल दें। नमक को इस तरह फैलाएं कि पूरी आलू ढक जाएं। अब कढ़ाई ढक दें और तेज आंच पर 15 मिनट तक चढ़ा रहने दें। अब आंच धीमी कर दें और 25 मिनट तक आलू भुनने दें।

2.अब आपको चीज सॉस तैयार करनी है। इसके लिए सबसे पहले एक पेन में पानी उबले। अब इसके ऊपर आप एक कांच का बाउल रखें। इसमें मक्खन और ग्रेटेड चीज मिलाएं। आप देखेंगे कि कुछ देर बाद तक मक्खन और चीज पिघलने लगते हैं। अब इसमें दूध डालिए। थोड़ा नमक डालकर मिलाएं। आप अच्छी तरीके से मिक्स करके क्रीमी सॉस तैयार कर लें।

लहसुन छीलने में होता है घंटो बर्बाद और नाखून खराब, तो इन 5 हैक्स की लें मदद

3.एक चिमटे की मदद से नमक से आलू निकलें और एक कपड़े की मदद से नमक को पोछ लें। जब आलू थोड़े से ठंडा हो जाए तो आलू के ऊपर चाकू की मदद से क्रॉस लगाएं। इसे थोड़ा खोल दें और इसके ऊपर चीज सॉस डालें। आप स्वादानुसार चिली फ्लेक्स और ड्राई ओरिगैनो छिड़क सकती हैं। साथ में उबले हुए कॉर्न से गर्निश कर दें। तैयार है आपका स्वादिष्ट रोस्टेड चीज पोटैटो। आप इसे बच्चों को स्नेक्स में दे सकती हैं। उन्हें बेहद पसंद आएंगे।

और पढ़ें: मुहं में आ जायेगा पानी ! घर पर बनाएं पालक चिकनकरी, देखें रेसिपी

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी
शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश