
लहसुन छीलने में हर महिला को दिक्कत होती है। हर सुबह लोग जब खाना पकाते हैं, तो सब्जी से लेकर चटनी, दाल और छौंक लगाने के लिए लहसुन की जरूरत पड़ती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे एक साथ बिना ज्यादा मेहनत के लहसुन को छील सकते हैं। बहुत से लोग माइक्रोवेव में लहसुन छीलने के तरीके के बारे में बता करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर में माइक्रोवेव हो। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करेंगे, इसकी मदद से आप लहसुन छील सकते हैं।
लहसुन की कलियों को एक कंटेनर में डालें, उसमें थोड़ा पानी डालें और फिर कंटेनर को बंद करके कुछ देर छोड़ दें और फिर कुछ देर के बाद अच्छे से हिलाएं। इससे लहसुन की छिलके आसानी से अलग हो जाएंगे और आप बिना किसी मेहनत के आसानी से लहसुन की कलियां निकाल सकते हैं।
No Maida Momos: बिना मैदा के भी बना सकते हैं हेल्दी मोमज, जानें रेसिपी
लहसुन की कली को एक सतह पर रखें और ऊपर से कपड़े से ढक दें। अब पत्तर या सिल बट्टे की मदद से हल्का कूट लें। कपड़े से बाहर निकालें और लहसुन छील लें। इस तरीके से लहसुन की छिलका आसानी से अलग हो जाएगा। इस तरीके से आप जल्दी और आसानी से लहसुन छील सकते हैं।
लहसुन को बना तोड़े आप गैस स्टोव में रखें, और गैस जला लें। इससे आग में लहसुन का लगभग छिलका जल जाएगा और आप आसानी से छिलके को रगड़कर साफ कर लें।
सीजन आउट होने से पहले 15 मिनट में बना लें Green Garlic Achar
लहसुन प्रेस एक शानदार उपकरण है जो लहसुन को दबाकर उसकी कलियों को आसानी से छीलने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से आपको लहसुन छीलने में कोई परेशानी नहीं होगी और आपका समय भी बचेगा। आप इसे मार्केट में आसानी से खरीद सकते हैं।
अगर आपके नाखून लहसुन की गंध को आसानी से पकड़ लेते हैं, तो हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लें। इससे लहसुन छीलते वक्त नाखूनों पर गंध नहीं चढ़ेगी और नाखून भी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही लहसुन छीलते वक्त उंगलियों में लहसुन का रस भी नहीं लगेगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.