पालक डालकर एक मनमोहक स्वाद वाली चिकन करी कैसे बनाएं? यहां देखें पूरी रेसिपी 

फूड डेस्क। चिकन टिक्का मसाला और चिकन बटर मसाला के दीवाने देश ही नहीं दुनिया में आपको मिल जायेंगे। अगर आप भी अक्सर यही डिश बनाती हैं तो अब कुकिंग स्किल्स अपग्रेड करने का वक्त आ गया है। दरअसल, इन दिनों पालक चिकनकरी रेसिपी बहुत ज्यादा डिमांड में है। ये जितनी टेस्टी होती है उतनी पौष्टिक भी। ऐसे में आप बच्चों-बड़ों को ये खिला सकती हैं। तो चलिए जानते हैं पालक चिकनकरी कैसे बनाई जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामग्री

  • काजू का पेस्ट 1 चम्मच
  • चिकन 500 ग्राम 
  • पालक एक मुट्ठी 
  • मक्खन या तेल आवश्यकतानुसार 
  • लहसुन 2 चम्मच
  • अदरक का पेस्ट 2 चम्मच
  • हरी मिर्च 3
  • प्याज 1
  • टमाटर 1
  • मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
  • जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
  • कसूरी मेथी 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  • नमक आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले पालक को उबालकर पीस लें। एक बर्तन में तेल गरम करें और उसमें अदरक, लहसुन, नमक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें। फिर कटा हुआ प्याज डालें और जब वह नरम हो जाए, तो टमाटर डालें। इसके बाद हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर को थोड़े से पानी में घोलकर भूने हुए मसाले में डालें। फिर अच्छी तरह से भून लें। चिकन डालें, थोड़ा पानी डालें, ढककर पकाएँ। अब पिसी हुई पालक और काजू का पेस्ट डालकर उबालें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो ऊपर से कसूरी मेथी छिड़ककर परोसें। 

ये भी पढ़ें- लहसुन छीलने में होता है घंटो बर्बाद और नाखून खराब, तो इन 5 हैक्स की लें मद