
Rajgira Recipe: नवरात्रि व्रत के दौरान फलाहारी खाना खाया जाता है। फलाहारी खाने में विभिन्न प्रकार के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। सिंघाड़े का आटा, कुट्टू के आटे के साथ ही राजगिरा का आटा भी खूब पसंद किया जाता है। राजगिरा के आटे को अमरंथ भी कहते हैं। यह ग्लूटेन मुक्त आटा है और इसकी कई सारी उपवास रेसिपी तैयार की जा सकती हैं। राजगिरा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में होता है। मिनरल्स युक्त राजगिरा शरीर को दिनभर एनर्जी से भर देता है। आप राजगीर का आटा या बीज का इस्तेमाल व्रत के दौरान कर सकते हैं। जानिए राजगिरा की डिफरेंट रेसिपी के बारे में।
राजगीर के बीज आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इन्हें मिक्सर जार में पीस लें और पाउडर बनाएं। अब इसमें दही मिला लें और लौकी को ग्रेड करके सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और रेड चिल्ली फ्लेक्स संग मिलाएं। पतला घोल बनाएं और घी की मदद से तवे में सेंक लें। इसे दही या फिर ग्रीन चटनी के साथ खाया जा सकता है।
आप कम तेल में राजगीर के परांठे बनाकर आलू की सब्जी के साथ नवरात्रि में खा सकते हैं। इसके लिए राजगीर के आटे में उबले हुए आलू, सेंधा नमक, हरी कटी हुई धनिया, हरी महीन कटी मिर्च, लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। आप अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा दही और आधा चम्मच घी भी मिला सकती हैं। अब आटा गूंथने के बाद इसे कुछ देर रेस्ट पर छोड़ दें। आटे से परांठे बेलकर घी में सेंके।
और पढ़ें: Kitchen Container: दाल-मसाले और ड्राईफ्रूट रहेंगे फ्रेश,500 रुपए के अंदर खरीदें कंटेनर सेट
नवरात्रि में राजगीर से कुछ झटपट बनाना चाहती हैं, तो आप राजगिरा का हलवा भी बना सकती हैं। हलवा बनाने के लिए पानी में चीनी मिलाएं। इसके बाद एक कढ़ाई में घी लें और उसमें राजगीर को कुछ देर तक भूनें। जब राजगीरा भुन जाए तब उसमें शक्कर वाला पानी मिलाएं। थोड़ी देर चलाती रहे। आप इसके ऊपर इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं।
और पढ़ें: गुब्बारा लगेगा भटूरे के सामने कम फूला, जब बनाते समय अपनाएंगे ये 5 कुकिंग टिप्स
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.