
Soft Roti On Induction: इन दिनों भारत में कई जगह एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे या फिर सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों को लंबी लंबी लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में लोग अब कुकिंग के लिए गैस के अल्टरनेटिव की तलाश कर रहे हैं, जिसमें से एक सबसे किफायती और आसान इंडक्शन चूल्हा है। इस पर चाय, दाल चावल, सब्जी, दूध उबालना जैसी चीजें तो आसानी से हो जाती है लेकिन रोटी बनाना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही दो तरीके जिससे आप इंडक्शन पर बिना किसी झंझट के सॉफ्ट और स्वादिष्ट रोटी बना सकते हैं।
और पढ़ें- Induction की भयंकर डिमांड, पूरी नहीं कर पा रहे दुकानदार
ये भी पढ़ें- LPG की किल्लत के बीच बड़ा जुगाड़! नो गैस, नो इंडक्शन… ₹1500 में घर ले आइए सोलर कुकर, धूप में बनेगा खाना
इंडक्शन पर रोटी बनाने के लिए हमेशा मोटे तले वाले तवा या पैन का इस्तेमाल करें। अगर तवा या पैन बहुत ज्यादा गर्म है तो रोटी ना डालें, इसे थोड़ा ठंडा कर लें नहीं तो रोटी जल सकती है। रोटी को कपड़े से दबाकर सेंके, इससे वो जल्दी और अच्छी तरह से सिकती है। इंडक्शन पर आप इसी तरीके से प्लेन पराठे या स्टफ पराठे भी बना सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.