
Steps to bake bread in Hindi: मार्केट में मिलने वाली ब्रेड को लेकर अगर आपके मन में भी कई सारे डाउट रहते हैं, तो उसे छोड़कर आप घर में ब्रेड बनाना शुरू कर दें। घर में ब्रेड बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता है। अगर घर में ब्रेड बनाएंगे तो पसंदीदा बटर से लगाकर मिल्क पाउडर तक मिला सकती हैं। घर में ब्रेड बनाने से सॉफ्ट और टेस्टी ब्रेड खाने को मिलती है। जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कैसे सॉफ्ट और टेस्टी ब्रेड घर में बना सकते हैं।
ब्रेड बनाने के पहले स्टेप में सबसे पहले यीस्ट को प्रूफ करें। एक बड़े कटोरे में यीस्ट लें। एक चुटकी चीनी डालें। 5 से 10 मिनट तक रखा रहने दें जब तक कि झाग न उठे। इस प्रक्रिया को यीस्ट प्रूफ करना कहते हैं। अगर झाग नहीं बन रहा है, तो यीस्ट बेकार हो चुका है। यीस्ट की जांच के बाद ही ब्रेड बनाने में इस्तेमाल करें।
ब्रेड बनाने के दूसरे स्टेप में चीनी, शहद, नमक, तेल, यीस्ट और तीन कप मैदा को एक बाउल में डालें और अच्छी तरीके से मिलाएं। आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डो को सॉफ्ट गूंथे।
और पढ़ें: Momos vs Dumplings Difference: मोमोज Vs डंपलिंग, दिखने में एकसे लेकिन इनमें 5 बड़े अंतर
गुंथे हुए सॉफ्ट डो को एक कटोरा में रख दें और ऊपर से तेल का एक कोट लगा दें। ऊपर से कपड़े का टॉवल या प्लास्टिक लगाकर डो को कवर कर दें। अब बॉउल को गर्म स्थान में करीब 2 घंटे तक रखें। जब तक की डो अपने आकार का दोगुना ना हो जाए।
अब फूले हुए डो या आटे को वापस से 3 से 4 मिनट तक हल्के हाथों से दबाएं और एयर को निकालें। ब्रेड को सॉफ्ट बनाने के लिए ये प्रोसेस बहुत जरूरी है।
डो के ऊपर ब्रश की मदद से ऑयल की एक लेयर लगा दें। अब डो को एक बार फिर फूलने के लिए करीब आधे घंटे तक छोड़ना है।
ओवन को 350°F पर प्रीहीट कर लें। अब ओवन में डो को रोल करके रख दें। करीब 45 मिनट तक ओवन में ब्रेड बेक करें। तैयार है सॉफ्ट और टेस्टी ब्रेड।
और पढ़ें: Mirchi Vada Tips: स्ट्रीट स्टाइल स्वादिष्ट बनेगा मिर्ची वड़ा, बस 4 टिप्स करें फॉलो
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.