Healthy Burger Tips: क्यों खाना अनहेल्दी? जब बर्गर को हेल्दी बनाने के 6 सिंपल ऑप्शन है मौजूद

Published : Aug 18, 2025, 02:32 PM IST
burger

सार

Healthy Burger Tips: क्या आप जानते हैं मार्केट बर्गर हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं? जानिए कैसे घर पर मल्टीग्रेन बन, प्रोटीन पेटीज और हेल्दी डिप्स की मदद से हेल्दी बर्गर तैयार कर सकते हैं।

Healthy Burger Tips in hindi: बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच बर्गर खूब पॉपुलर है। जब भी तेजी से भूख लगती है, तुरंत 50 रु का बर्गर खरीद कर पेट भर लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेडिशनल बर्गर में न्यूट्रीशन कम और कैलोरी ज्यादा होती है।अगर आप ऐसा बर्गर खाएंगे तो शरीर धीरे-धीरे मोटा होने लगेगा। बर्गर का हेल्दी वर्जन आपको इस समस्या से निजात दिलाएगा। कुछ बातों का ध्यान रख हेल्दी बर्गर बनाएं। आइए जानते हैं कैसे बर्गर को सिंपल टिप्स की मदद से हेल्दी बनाया जा सकता है, जिससे कि यह टेस्टी भी लगे और शरीर को नुकसान भी न पहुंचे। 

बर्गर में रिफांइड फ्लोर का न करें इस्तेमाल

बर्गर के लिए रिफांइड फ्लोर (मैदा) का इस्तेमाल किया जाना शरीर को नुकसान पहुंचता है। आप रिफांइड फ्लोर की बजाय आटे या मल्टीग्रेन फ्लोर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मल्टीग्रेन बर्गर बन आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे। 

लीन प्रोटीन फूड्स से हेल्दी बनेगा बर्गर

बर्गर तैयार करते वक्त प्रोटीन फूड्स का ध्यान रखें। आप लीन प्रोटीन जैसे कि ग्रिल्ड चिकन, टोफू, पनीर, लेंटाइल्स या फिर बींस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पहुंचेगी।

पेटीज को न करें फ्राई

बर्गर में पेटीज का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि डीप फ्राइड होती है। आपको डीप फ्राइड पेटीज को इग्नोर करना है और उसकी जगह ग्रिल्ड, बेक या फिर एयर फ्राई वर्जन का इस्तेमाल करना है। ग्रिल्ड पेटीज तैयार करने के विधि ऑनलाइन वीडियो की मदद से समझ सकती हैं।

और पढ़ें: Healthy Indian Recipes: प्रोटीन के साथ मिलेंगे हेल्दी न्यूट्रीएंट्स, ट्राय करें 10 हेल्दी इंडियन रेसिपी

कलरफुल वेजिटेबल्स से सजाएं बर्गर

जब भी बर्गर बनाएं उसमें कलरफुल वेजिटेबल्स का इस्तेमाल करें। इसमें न सिर्फ बर्गर का क्रंच बढ़ेगा बल्कि फाइबर के साथ जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलेंगे। शिमला मिर्च श(हरी, लाल, पीली) पत्ता गोभी, गाजर आदि का इस्तेमाल करें।  

हेल्दी डिप करें तैयार

बर्गर के साथ आप कुछ हेल्दी डिप जैसे कि ह्यूमस, योगर्ट आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। बर्गर में मेयोनीज या खूब सारी सॉस को इग्नोर करें। आपको अगर हेल्दी बर्गर खाना है तो डबल पेटीज या फिर ओवरसाइज बर्गर खाना बंद कर दें।

बर्गर के साथ साइड डिश खाने के बजाय आप सलाद और रोस्टेड वेजी खा सकते हैं, जो कि बर्गर को काफी हेल्दी बनाएगी। बर्गर में पिकल्स यानी अचार, चीज स्लाइस का बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से भी बर्गर हेल्दी बन जाएगा।

और पढ़ें: Oven Cleaning Hack: अवन हो गया चिकट? 6 ईजी हैक्स से बनाएं नए जैसा

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी