
Non Veg Indian Curries: खाने के शौकीन लोगों को आखिर क्या चाहिए? लंबा वीकेंड और किचन का साथ। अगर आप भी फूडी हैं तो लंबा वीकेंड आपका इंतजार कर रहा है। इस बार शुक्रवार से रविवार तक लंबा वीकेंड मिल रहा है। छुट्टियों को खास बनाने के लिए आप स्वादिष्ट भोजन बना सकती हैं। अगर नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार की ग्रेवी बना सकते हैं। जानिए कुछ खास नॉनवेज ग्रेवी के बारे में।
नॉर्थ इंडियन करी खाने का शौक है तो आप लॉन्ग वीकेंड में पंजाबी बटर चिकन करी तैयार कर सकते हैं। टमाटर की ग्रेवी में क्रीम और बटर का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही काजू का क्रीमी टेक्सचर ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाता है। बटर चिकन के साथ बटर नान या चावल का मजा लें।
कश्मीरी रोगन जोश अपने वाइब्रेंट रेड कलर के लिए जानी जाती है। इसे स्लो कुक्ड मटन के साथ तैयार किया जाता है। नान, रोटी या फिर चावल के साथ आप आसानी से रोगन जोश खा सकते हैं। अगर ज्यादा तेल खाना नहीं पसंद है तो आपको ये रेसिपी स्किप करनी चाहिए।
अगर आप तटीय इलाकों में रहते हैं तो गोवा प्रॉन करी जरूर वीकेंड में बनाएं। क्लासिक तीखे और मसालेदार स्वाद का मिश्रण आपके दिन को खास बना देगा। गोवा प्रॉन करी में नारियल के दूध की हल्की मलाई और इमली की खटास मिलाई जाती है। आप लंच में प्रॉन करी बनाएं और परिवारवालों को खुश कर दें।
अगर बच्चे या आप ज्यादा तीखी करी खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप लॉन्ग वीकेंड के लिए केरल फिश मोइली बना सकती हैं। कोकोनट मिल्क से बनी करी में हल्दी, अदरक और हरी मिर्च का स्वाद होता है। साथ ही इसका रंग खाने को स्वादिष्ट दिखाता है। अप्पम या चावल के साथ आप इसे खा सकते हैं।
और पढ़ें: Best Way To Store Potatoes: सालभर आलू रहेंगे ताजे, बस इस्तेमाल करें ये एक किचन इंग्रेडिएंट
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.