
सर्दियों में अंडा खाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसा अंडे की गरम तासीर के कारण होता है। अंडे में प्रोटीन के साथ विभिन्न प्रकार के न्यूट्रीशन होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अगर आप अक्सर आमलेट बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो इसे कुछ टिप्स की मदद से डबल टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे आमलेट को दोगुना हेल्दी और टेस्टी बनाया जा सकता है।
अक्सर लोग आमलेट बनाने के लिए टमाटर और प्याज डालते हैं लेकिन आप इसकी रिचनेस को बढ़ाने के लिए इसमें पालक का इस्तेमाल कर सकते हैं। पालक को ब्लांच करने के बाद फाइन पेस्ट बना लें। अब इसे अंडे के साथ फेंट लें। आप बिना प्याज, टमाटर के सिर्फ पालक का इस्तेमाल कर आमलेट बना सकती हैं। आप चीज सॉस के साथ आमलेट एंजॉय कर सकते हैं।
अक्सर लोग खूब सारा तेल या रिफाइंड का इस्तेमाल कर आमलेट बनाते हैं, जो कि गलत है। आमलेट को तैयार करने के लिए आप ऑलिव ऑयल या थोड़ा बटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो कम तेल में एयर फ्रायर में आमलेट बना सकते हैं।
लोगों को जानकारी नहीं होती कि अधिक तापमान में प्रोटीन खराब हो जाती है। अंडों के साथ भी ठीक इसी तरह का काम होता है। जब भी आप आमलेट बनाने जाएं तो इसे मीडियम से लो फ्लेम में पकाए। अगर आप तेज आंच पर आमलेट पकाएंगे, तो आमलेट जल जाएगी और उसके पोषक तत्व भी नष्ट हो जाएंगे।
और पढ़ें: Sweet Potato Brownie: 2K वाला केक फेल, हबी के बर्थडे पर बनाएं शकरकंद ब्राउनी
आमलेट को अगर दोगुना टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप उसमें चीज और मशरूम भी मिला सकते हैं। आमलेट को पलटने के बाद ऊपर से चीज ग्रेड कर दें। चीज में भी प्रोटीन होता है और ये टेस्ट भी कई गुना बढ़ा देता है।
और पढ़ें: Kosambari: साउथ के इस प्रसाद से बनाएं हेल्दी प्रोटीन स्नैक्स, इस एक ट्रिक से बदल जाएगा स्वाद
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.