5 Sour Milk Recipe: रात का खट्टा दूध नहीं है बेकार, इन 5 रेसिपी से बना दें इसे सुपर टेस्टी डिश

Published : Apr 01, 2026, 07:00 AM IST
5 Sour Milk Recipe

सार

Khatta Doodh Se Kya Banaye: खट्टा या फटा दूध फेंकने से पहले जानें ये 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपी- पनीर भुर्जी, रसगुल्ला, कलाकंद, चीज स्प्रेड और छाछ। घर के बचे दूध से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेस।

Leftover Milk Recipes: गर्मी में अक्सर ऐसा होता है कि रात भर दूध रखा रहने से ये खट्टा हो जाता है। ऐसे में हल्के खट्टे दूध का इस्तेमाल करके आप केवल पनीर ही क्यों बनाए, जबकि आप इससे पांच मजेदार रेसिपी बना सकते हैं जो बच्चों बड़ों सबको पसंद आएगी...

भुर्जी या पराठे के रूप में करें इस्तेमाल

दूध अगर रात भर का रखा हुआ खट्टा और थोड़ा गाढ़ा हो गया है, तो इसे हल्का सा बॉयल कर लें। जब पानी और पनीर अलग हो जाए तो उसे छान लें। ताजा बने पनीर को क्रम्बल करें। इसे प्याज, टमाटर, मसाले के साथ डालकर भूनें और भुर्जी तैयार कर लें। चाहे तो इसे आटे में स्टफ करके इसके पराठे बनाएं या फिर ब्रेड के साथ ऐसे ही खाएं।

और पढ़ें- दूध के साथ कभी न खाएं ये 7 फल, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

रसगुल्ला

खट्टे फटे दूध का इस्तेमाल करके आप मजेदार स्वीट डिश भी बना सकते हैं। फटे हुए दूध से पनीर बनाकर इसे हल्के हाथों से मसल कर आटा गूथ लें। छोटी छोटी बॉल्स बनाएं फिर चाशनी में इसे पकाएं। घर पर ही आपके बाजार से बेहतर रसगुल्ले बनाकर तैयार हो जाएंगे।

कलाकंद

अगर आपको बाजार का कलाकंद पसंद नहीं है, तो आप घर पर भी हल्के खट्टे दूध से कलाकंद बना सकते हैं। रात के बचे दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। जब इसमें से पानी अलग होने लगे तो पानी को हटाकर छेना को हल्की आंच पर पकाएं। उसमें चीनी डालें और गाढ़ा होने पर सेट करके ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स डालें, फिर इसे चौकोर या डायमंड शेप में कट करके सर्व करें।

चीज स्प्रेड

खट्टे दूध से आप चीज स्प्रेड भी बना सकते हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इसके लिए रात के बचे दूध को हल्का सा उबाल लें। इसे पूरी तरह से गर्म ना करें, जब ये हल्का गुनगुना हो इसमें थोड़ा सा नींबू या विनेगर डालें। इसके छेने वाले हिस्से को निकाल कर मिक्सी के जार में डालें। थोड़ा सा बटर, चीज स्लाइस डालकर ब्लेंड कर लें। चाहे तो इसमें गार्लिक और चिली फ्लेक्स डालकर चिली चीज भी आप बना सकते हैं, फिर इसे ब्रेड के ऊपर स्प्रेड करके खाएं या अपने पिज्जा पर डालें।

छाछ के रूप में करें इस्तेमाल

खट्टे दूध से आप छाछ भी बना सकते हैं, जब उसका छेना अलग हो जाए तो उसके पानी को फेंकने की जगह आप इसे छाछ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें नमक या चीनी डालें। अच्छी तरह से ब्लेंड करें और हेल्दी ड्रिंक के रूप में इसका सेवन करें। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और वेट लॉस के लिए भी परफेक्ट है।

 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी