
Viral Weird Food 2025: खाने में एक्सपेरिमेंट कोई नई बात नहीं है। दुनिया भर में तरह-तरह की डिश बनाई जाती हैं, लेकिन जब कुछ फेमस फूड के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं, तो नजारा काफी वियर्ड हो जाता है। साल 2025 में भी कुछ ऐसे ही फूड सामने आए, जिन्हें देखकर कहीं फूड लवर्स नाराज हुए तो कहीं लोगों को हंसी आ गई। आइए जानते हैं उन 5 डिश के बारे में, जिन्होंने सोशल मीडिया पर सबसे वियर्ड फूड का खिताब अपने नाम किया।
लट्टे एक दूध वाली कॉफी है, जो एस्प्रेसो और भाप वाले दूध को मिलाकर बनती है। जिसके ऊपर दूध के झाग की एक पतली परत होती है। गर्म या ठंडा इसे दोनों तरीके से बनाया जाता है। पूरी दुनिया में इसके दीवाने भरे हैं। लेकिन उनके इस ड्रिंक में चीन ने एक्सपेरिमेंट किया। उसने बना दिया स्प्रिंग ओनियन लट्टे। लट्टे बनाकर इसके अंदर स्प्रिंग ओनियन को काटकर मिलाया गया। इसमें हल्का नमक भी डाला गया। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसका स्वाद कैसा होगा।
इस साल इंटरनेट पर नूडल्स के साथ कई प्रयोग देखे गए, जिनमें आम के रस और टुकड़ों को नूडल ग्रेवी में मिलाना शामिल था, जिसने कई लोगों को हैरान किया। सोशल मीडिया पर यह डिश खूब वायरल हुआ।
नमकीन और खट्टे-मीठे स्वाद के शौकीनों के लिए, पीनट बटर सैंडविच में अचार का ट्विस्ट काफी चर्चा में रहा। कुछ लोगों को यह कॉम्बिनेशन पसंद आया। तो कुछ इसे आजमाकर नाराज भी हुए।
बिरयानी जैसे क्लासिक इंडियन फूड के साथ किया गया यह एक्सपेरिमेंट सबसे ज्यादा विवादों में रहा। चावल, चॉकलेट सिरप और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाई गई चॉकलेट बिरयानी को देखकर कई लोगों ने इसे ‘फूड क्राइम’ तक कह दिया। वहीं कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे सिर्फ व्यूज के लिए किया गया स्टंट बताया।
पारंपरिक मीठे सिनेमन रोल की जगह, एक नमकीन ऑप्शन पेश किया गया। गार्लिक बटर ग्लेज , जीच और अजमोद का इस्तेमाल इसे बनाने में किया गया। यह फूड कॉम्बिनेशन भी काफी वियर्ड था।
और पढ़ें:10 लाख के बर्गर से गोल्ड टॉपिंग पिज्जा तक, 2025 में ये रहे मोस्ट एक्सपेंसिव फूड्स
पिज्जा पर चीज की जगह गुलाब जामुन, चाशनी और क्रीम डालकर बनाया गया यह फ्यूजन फूड 2025 में काफी वायरल रहा। मिठास और नमकीन फ्लेवर के इस अजीब मेल ने सोशल मीडिया यूज़र्स को हैरान कर दिया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा, 'इटली और इंडिया, दोनों का दिल टूट गया।
साल 2025 ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए स्वाद से ज्यादा वियर्डनेस मायने रखती है। क्या आपने में भी इनमें से कोई वियर्ड फूड ट्राई किया है या फिर साल 2025 में खुद से इजाद किया है?
इसे भी पढ़ें: मुकेश-नीता अंबानी के एंटीलिया में 4,000 रोटियों के अलावा बनाई जाती है, ये वेज डिशेज
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.