दही में पानी मिलाकर छाछ बनाएं। इसमें नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता और धनिया डालें। इसे आप गर्मी में खाना खाने के बाद पिएं। ये पाचन को तेज करता है और गर्मी में लू से बचाता है। बस हमेशा ताजा दही का इस्तेमाल करें, ज्यादा खट्टा दही न लें। दही खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर में रहता है।