Soft Dahi Vada: रुई जैसे सॉफ्ट दही वड़ा बनाने के आसान टिप्स जानिए। जानें कौन-सी छोटी गलतियां वड़ा को हार्ड बना देती हैं और कैसे मिलाएं सही सामग्री।

Soft Dahi Vada Tips: दही वड़ा बनाना तो आसान होता है लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न दिया जाए तो दही वड़ा सॉफ्ट बनने की जगह बेहद टाइट बन जाते हैं। इस कारण से दही वड़ा का स्वाद भी बिगड़ जाता है। हो सकता है कि आप भी दही वड़ा बनाते समय कुछ बेसिक्स गलतियां कर रही हो जिसके कारण दही वड़ा ठीक नहीं बन रहे हो। त्योहार के मौसम में आइए जानते हैं कैसे रुई की तरह सॉफ्ट दही वडा बनाए जा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दही वड़ा में मिलाएं थोड़ी मूंग दाल

दही वड़ा आमतौर पर उड़द की दाल का इस्तेमाल कर बनाया जाता है। अगर आप दो कटोरी उड़द की दाल ले रही हैं तो एक चौथाई भाग मूंग की दाल भी मिलाएं। ऐसा करने से दही वड़ा का स्वाद बढ़ जाता है और यह क्रिस्पी बनते हैं। 

सॉफ्ट वड़ा के लिए दाल को जरूर फेंटे

दही वड़ा को पीसने के बाद इसे फेंटना ना भूलें। भले ही आप मशीन में दही वड़ा की दाल पीस रहे हैं लेकिन इसे एक कंटेनर में निकालने के बाद करीब 4 से 5 मिनट तक जरूर फेंटे। दाल अच्छी तरीके से फिट गई है या फिर नहीं, इसे चेक करने के लिए आप एक गिलास में पानी भरें और फिटी हुई दाल की एक बूंद पानी में डालें। अगर दाल पानी में तैरती है तो इसका मतलब यह है कि दाल अच्छी तरीके से फिट गई है। अगर दाल पानी में नीचे बैठ जाती है तो आपको थोड़ी देर और दाल को फेंटना चाहिए।

मीठा सोडा जरूर मिलाएं

अगर आप यह सोच रही है की दाल फेंटने के बाद आपको मीठा सोडा मिलाने की जरूरत नहीं है तो ऐसा बिल्कुल न सोचें। अगर रुई जैसे सॉफ्ट दही वड़ा खाना चाहती हैं तो चुटकी भर मीठा सोडा जरूर मिलाएं। इससे दही वड़ा बहुत ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे।

पानी में भिगोना न भूलें

दही वड़ा हल्का फ्राई करने के बाद इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। कुछ लोग दही वड़ा बनाने के बाद इसे सीधे दही के घोल में डाल देते हैं जिससे कि यह ठीक तरीके से फूल नहीं पाते और सॉफ्ट नहीं रहते। पानी में डालने से दही वड़ा बेहद सॉफ्ट बनते हैं।

और पढ़ें: मोहीतो में ऐड करें पल्स का ट्विस्ट, टैंगी फ्लेवर सबको आएगा पसंद