No LPG Idli Recipe: अगर आपके घर भी गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आप बिना एलपीजी के कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इडली एक बेहतरीन ऑप्शन है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना गैस के सॉफ्ट और स्पंजी इडली बना सकते हैं...
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। ये ना ज्यादा पतला, ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। इसे 10 से 15 मिनट तक के लिए ढक कर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाए। अब इसमें नमक मिलाएं और आखिर में फ्रूट साल्ट इनो या बेकिंग सोडा मिलाएं। जैसे ही बैटर फूलने लगे तुरंत इससे इडली बनाना शुरू कर दें।
35
बिना गैस के इडली बनाने का तरीका
बिना गैस के भी आप इडली बना सकते हैं। अगर आपके पास इलेक्ट्रिक स्टीमर है, तो उसमें पहले पानी डालें। इसे गर्म करें, इडली मोल्ड पर हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस करें। उसमें इडली बैटर डालें। अब स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट के लिए पका लें। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर ये साफ निकल जाए तो इडली तैयार है। आप इस इडली को ऐसे ही या फिर तड़का लगाकर भी खा सकते हैं।
45
माइक्रोवेव में बनाएं इडली
इडली बनाने के लिए माइक्रोवेव भी एक सेफ और इंस्टेंट तरीका है। इसमें 3 4 मिनट में ही इडली बनकर तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको माइक्रो सेफ इडली मोल्ड की जरूरत पड़ेगी। इसमें आपको तेल लगाने की भी जरूरत नहीं है। डायरेक्ट इडली बैटर डालें और इसे 3 से 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें। इससे इडली जल्दी भी बनती है और सॉफ्ट स्पंजी भी रहती है।
55
इंडक्शन पर बनाएं इडली
इंडक्शन पर इडली बनाने के लिए आपके पास इंडक्शन बेस कुकर होना चाहिए। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक स्टैंड रखें, जब पानी गर्म हो जाए, तो इडली स्टैंड में इडली बैटर भरकर 10 से 15 मिनट तक के लिए स्टीम होने दें। आप देखेंगे कि इंडक्शन में भी आपकी इडली गैस जैसी सॉफ्ट और स्पंजी बनेगी।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.